फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress party high command releases second list of candidates

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस हाईकमान ने यूपी के 16 नेताओं को उतारा मैदान में

Wed, 13 Mar 2019 10:14 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 13 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
congress party high command releases second list of candidates
कांग्रेस - फोटो : file photo
कांग्रेस ने यूपी से 16 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मुरादाबाद से राजबब्बर, सुल्तानपुर से डॉ. संजय सिंह, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल और बहराइच से भाजपा की बागी सांसद सावित्री बाई फुले को टिकट दिया गया है। नगीना सुरक्षित और फतेहपुर लोकसभा समेत कई सीटों पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को तरजीह दी गई है।
विज्ञापन


नगीना सुरक्षित सीट से पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ओमवती देवी जाटव पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। ओमवती देवी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरके सिंह की पत्नी हैं। वे एक बार सपा से सांसद भी रह चुकी हैं। राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को मुरादाबाद से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इससे पहले वह फिरोजाबाद से भी लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। खीरी सीट से जफर अली नकवी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व सांसद कैसर जहां को सीतापुर से कांग्रेस का टिकट दिया गया है। सीतापुर की मिश्रिख सुरक्षित सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम लाल राही की पुत्रवधु मंजरी राही को टिकट दिया गया है। राम लाल राही और मंजरी राही 14 फरवरी को ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने प्रदेश मुख्यालय पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से हाल ही में सपा से कांग्रेस में आए रामाशंकर भार्गव को मैदान में उतारा गया है। सुल्तानपुर से डॉ. संजय सिंह को टिकट दिया गया है। वे वर्तमान में राज्यसभा सदस्य भी हैं। प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह को टिकट दिया गया है। वे पूर्व में भी कांग्रेस से एमपी रह चुकी हैं।

कानपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को टिकट दिया गया है। फतेहपुर से राकेश सचान को मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद राकेश सचान कुछ दिन पहले ही सपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। बहराइच सुरक्षित सीट से मौजूदा लोकसभा सदस्य सावित्री वाई फुले को टिकट दिया गया है। फुले भाजपा के टिकट पर वर्ष 2014 में चुनाव जीती थीं। कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

संतकबीरनगर से परवेज खान और बांसगांव सुरक्षित सीट से कुश सौरभ को प्रत्याशी बनाया गया है। लालगंज सुरक्षित सीट पर कांग्रेस ने पंकज मोहन सोनकर पर दांव लगाया है। मिर्जापुर से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कमला पति त्रिपाठी के पौत्र हैं। 

इसके अलावा राबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से भगवती प्रसाद चौधरी को मैदान में उतारा गया है। यहां बता दें कि पहली सूची में कांग्रेस ने यूपी में 11 प्रत्याशी घोषित किए थे। बुधवार की देर शाम पार्टी ने दूसरी सूची जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed