फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress on statewide agitation tomorrow for the release of its two leaders

यूपीः अपने दो नेताओं की रिहाई के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस, लल्लू ने योगी सरकार को घेरा

Wed, 25 Nov 2020 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress on statewide agitation tomorrow for the release of its two leaders
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ते दलित-पिछड़े उत्पीड़न पर आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। साथ ही योगी सरकार पर राजनैतिक द्वेषवश पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनूप पटेल को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने का आरोप लगाया है। इसके लिए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग 26 नवंबर संविधान दिवस पर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेगी। 4 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में विशाल दलित महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेसवार्ता में कहा कि आलोक प्रसाद और डॉ. अनूप पटेल को जेल में डालने की घटना बहुत ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार दलितों और पिछड़ों पर जुल्म कर रही है।
विज्ञापन


दोनों नेताओं की गिरफ्तारी इसका बड़ा सुबूत है। आलोक प्रसाद के पिता स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद प्रदेश सरकार के मंत्री, चार बार सांसद, केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, महाराष्ट्र के राज्यपाल और साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक प्रसाद महराजगंज जिले के कांग्रेस के दो बार जिलाध्यक्ष रहे। लल्लू ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि गोरक्षनाथ पीठ की महाराजगंज में स्थित सैकड़ों बीघे अवैध जमीनों को दलितों को दिलाने के लिए आलोक प्रसाद आंदोलनरत थे, जिसके कारण उन्हें झूठे मुकदमे जेल भेजा गया।

पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित औक पिछड़ों के उत्पीड़न की बाढ़ सी आ गई है। योगी सरकार के कार्यकाल में संविधान की मूल आत्मा को कुचला जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के यूपी प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि आगामी 26 नवंबर को दोनों नेताओं की रिहाई के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारियों को संविधान की प्रति भेंट की जाएगी। साथ में आलोक प्रसाद और डॉ. अनूप पटेल की फोटो भी दी जाएगी। 



आरटीआई की बारीकियों पर चर्चा 
उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आरटीआई एक्ट की बारीकियों पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता पुष्पेंद्र श्रीवास्तव और संचालन हरे राम मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed