{"_id":"5b0813824f1c1b8b6e8b495c","slug":"congress-mlc-deepak-singh-asked-pass-for-bullock-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल गाड़ी से विधान परिषद आएंगे कांग्रेस एमएलसी, प्रमुख सचिव से मांगा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल गाड़ी से विधान परिषद आएंगे कांग्रेस एमएलसी, प्रमुख सचिव से मांगा पास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 May 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कांग्रेसी नेता दीपक सिंह ने विधान परिषद प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अनोखी मांग रखी है। उन्होंने प्रमुख सचिव से विधान भवन आने-जाने के लिए बैल गाड़ी का पास जारी करने का अनुरोध किया है। दीपक सिंह कांग्रेस से विधान परिषद के सदस्य हैं। हालांकि, विधान परिषद के प्रमुख सचिव मोहन यादव का कहना है कि सदस्यों के लिए कार पास जारी करने का ही प्रावधान है। दीपक सिंह के पत्र को वे विधान परिषद के सभापति के आने पर उनके सामने प्रस्तुत कर देंगे।
विज्ञापन
पत्र के माध्यम से बीजेपी पर वार करते हुए दीपक सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इस मंहगाई से निपटने के लिए वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैल गाड़ी से विधान भवन आना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें पास जारी किया जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में पेट्रोल जहां 78.35 रुपए प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, वहीं डीजल 68.91 रुपए प्रति लीटर की दर से बिका रहा है।
विज्ञापन