फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress MLA aditi singh press conference.

कांग्रेस विधायक बोलीं, सिर्फ योगी सरकार का विरोध करना ही मकसद नहीं

Wed, 19 Apr 2017 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Apr 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
 congress MLA aditi singh press conference.
congress logo

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का कहना है कि वह देश व प्रदेश में काम करने के लिए राजनीति में ‌आई हैं, सिर्फ विरोध करना ही उनका मकसद नहीं है।

विज्ञापन


वो सोमवार को लखनऊ के प्रेस क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके मंत्रियों द्वारा अलग-अलग विभागों व संस्‍थानों का निरीक्षण करने पर कहा कि मुख्यमंत्री को पूरे पांच साल तक ये काम करते रहना चाहिए, जिससे कि अच्छे परिणाम आएं। नहीं तो ये एक राजनीतिक स्टंट बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम जनता के हित करने वाले विकास कार्यों की सराहना करना और सत्ताधारी लोगों को यह याद दिलाना कि वो जनता की सेवा करने के लिए हैं, बताना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीएम योगी से अपील की कि वह रायबरेली भी आएं और वहां की हालत देंखें। उन्होंने सीएम से रायबरेली में अच्छे अधिकारियों की नियुक्ति करने की भी अपील की, जिससे कि प्रशासन का जनता के साथ बेहतर संवाद स्‍थापित हो सके और जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


उन्होंने योगी सरकार से अपील की कि सरकार को अपने सभी वादे पूरे करने चाहिए। सरकार ने बिजली देने का जो वादा किया उसे पूरा भी करें ये सिर्फ वादा न रह जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed