{"_id":"58f767474f1c1b387447305b","slug":"congress-mla-aditi-singh-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक बोलीं, सिर्फ योगी सरकार का विरोध करना ही मकसद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक बोलीं, सिर्फ योगी सरकार का विरोध करना ही मकसद नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Apr 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
congress logo
रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का कहना है कि वह देश व प्रदेश में काम करने के लिए राजनीति में आई हैं, सिर्फ विरोध करना ही उनका मकसद नहीं है।
विज्ञापन
वो सोमवार को लखनऊ के प्रेस क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके मंत्रियों द्वारा अलग-अलग विभागों व संस्थानों का निरीक्षण करने पर कहा कि मुख्यमंत्री को पूरे पांच साल तक ये काम करते रहना चाहिए, जिससे कि अच्छे परिणाम आएं। नहीं तो ये एक राजनीतिक स्टंट बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम जनता के हित करने वाले विकास कार्यों की सराहना करना और सत्ताधारी लोगों को यह याद दिलाना कि वो जनता की सेवा करने के लिए हैं, बताना होता है।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम योगी से अपील की कि वह रायबरेली भी आएं और वहां की हालत देंखें। उन्होंने सीएम से रायबरेली में अच्छे अधिकारियों की नियुक्ति करने की भी अपील की, जिससे कि प्रशासन का जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित हो सके और जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने योगी सरकार से अपील की कि सरकार को अपने सभी वादे पूरे करने चाहिए। सरकार ने बिजली देने का जो वादा किया उसे पूरा भी करें ये सिर्फ वादा न रह जाएं।