फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress media center wall painted in white again.

भगवा से फिर सफेद हुआ कांग्रेस मुख्यालय का मीडिया सेंटर, कोऑर्डिनेटर ने दी सफाई

Fri, 03 Aug 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Aug 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
congress media center wall painted in white again.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सेंटर की दीवारों के भगवा रंग से पुतवाने पर हंगामा मचने के बाद इसे फिर से सफेद रंगवा दिया गया है। दीवार को भगवा रंग से पुतवाने की खबरें सोशल मीडिया में वायरल होने पर कांग्रेस नेताओं में हड़कंप मच गया। जिस पर बृहस्पतिवार शाम को ही पेंटर को बुलाकर दीवारों से भगवा रंग छिपाने का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से ही इमारतों व बसों को भगवा रंग से रंगा जाने लगा। यहां तक की हज हाउस की बाहरी दीवार को भी भगवा रंग दिया गया। जिस पर जमकर हंगामा हुआ और अब जब कांग्रेस मीडिया सेंटर की दीवारों पर भी यही रंग दिखा तो ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद दीवारों को सफेद पेंट से रंगवा दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इन दिनों रंग-रोगन का काम हो रहा है। मुख्य भवन के बगल में स्थित मीडिया हॉल है और इसी से सटा एक कमरा है, जिसमें प्रवक्ता बैठते हैं। इसके दूसरी तरफ भी एक छोटा-सा कमरा है जिसमें आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था है। सभी कमरों को अलग-अलग रंग में रंगा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रवक्ताओं और आगंतुकों के कमरे की दीवारों की रंर्गाई भगवा रंग से मिलते-जुलते रंग से कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव बक्शी का कहना है कि पेंटर की गलती से रंग बदल गया था। हालांकि जो रंग किया गया, वह भगवा नहीं बल्कि गाढ़ा पीला था। पेंटर को तिरंगे के तीनों रंग दीवारों पर चढ़ाने को कहा गया था लेकिन उससे केसरिया के बजाय गाढ़ा पीला रंग चढ़ा दिया जो भगवा जैसा दिखने लगा था। इसे अब केसरिया कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed