फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress List: Still silent on Rae Bareli-Amethi, considered a stronghold, many kinds of speculations are bein

LS Polls: कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सीट पर अब भी मौन, बैठक में नहीं हुई चर्चा, लग रही हैं कई तरह की अटकलें

Thu, 28 Mar 2024 07:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Mar 2024 07:02 AM IST
सार

Congress List: कांग्रेस की नई लिस्ट बुधवार देर शाम सामने आई। इसमें यूपी से चार उम्मीदवारों की घोषणा हुई। हैरत की बात यह है कि रायबरेली और अमेठी पर अभी भी चुप्पी कायम है। 

विज्ञापन
Congress List: Still silent on Rae Bareli-Amethi, considered a stronghold, many kinds of speculations are bein
राहुल और प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग हो रही है। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। बावजूद इसके कांग्रेस की पांरपरिक मानी जाने वाली रायबरेली और अमेठी में अब भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पाई है। बुधवार देर शाम कांग्रेस ने यूपी से चार प्रत्याशी घोषित तो किए हैं लेकिन इस लिस्ट में एक बार फिर से रायबरेली और अमेठी का नाम नहीं है। 

विज्ञापन


अमेठी और रायबरेली का नाम लिस्ट में ना होने से इन क्षेत्रों के कार्यकर्ता निराश होने के साथ असमंजस की स्थिति में हैं। पार्टी के पदाधिकारी सिर्फ वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। अमेठी और रायबरेली दोनों क्षेत्रों के नेता प्रियंका गांधी सहित दूसरे वरिष्ठ नेताओं से मिलकर गांधी परिवार के ही व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने की बात कह चुके हैं। 
विज्ञापन


कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी इंडिया गठबंधन से अमेठी से उम्मीदवार हो सकते हैं। पीलीभीत की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इन बातों को बल मिला है कि वरुण प्रत्याशी हो सकते हैं। कांग्रेस अमेठी और रायबरेली में कोई बड़ा नाम भी ला सकती है इस बात की संभावनाएं बरकरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की बैठक में अमेठी  और रायबरेली पर चर्चा नहीं
लोकसभा चुनाव के लिए 8वीं सूची से पहले बुधवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने काफी मंथन किया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश गोवा, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में 40 नामों पर मंथन किया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमेठी और रायबरेली सीट पर इस बैठक में भी चर्चा नहीं की जा सकी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 31 को होगी। 



खरगे, सोनिया, राहुल, प्रियंका स्टार प्रचारक
कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम का भी एलान किया। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

भाजपा ने नहीं खोले पत्ते
भाजपा ने अमेठी से तो स्मृति ईरानी का नाम तय कर दिया है लेकिन रायबरेली से उसने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कुमार विश्वास सहित कुछ दूसरे नेताओं के नामों पर कयासबाजी का दौर चल रहा है। 

कांग्रेस के चार प्रत्याशी घोषित
 कांग्रेस ने बुधवार देर शाम चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें गाजियाबाद से महिला उम्मीदवार डॉली शर्मा पर एक बार फिर दांव लगाया गया है। सपा गठबंधन के तहत कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 सीटें मिली हैं। नौ सीट पर पिछले सप्ताह उम्मीदवार घोषित किए गए थे। बुधवार को चारों उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। हालांकि अभी अमेठी और रायबरेली से पत्ते नहीं खोले गए हैं। इसी तरह मथुरा सीट पर भी मंथन चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह पर दांव लगाने की तैयारी है। वह जल्द की कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।


जानिए घोषित प्रत्याशियों के बारे में 

सीतापुर- यहां से पूर्व मंत्री नकुल दुबे पर दांव लगाया गया है। नकुल दुबे बसपा के टिकट पर 2007 में विधायक और मंत्री बने। वह 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद 2019 में सीतापुर से बसपा के ही टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़े। चुनाव हारने के बाद 2022 में कांग्रेस में आ गए।

गाजियाबाद - यहां से डॉली शर्मा पर फिर दांव लगाया गया है। वह 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी और तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

बुलंदशहर - यहां से शिवराम वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह लोकसभा का पहला चुनाव लड़ रहे हैं।

महाराजगंज - कांग्रेस के दो विधायकों में एक वीरेंद्र चौधरी हैं, जिन्हे पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतारा है। वह इसी लोकसभा क्षेत्र की फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed