मिशन यूपी के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, काम शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ नेताओं को जिले भी आवंटित कर दिए हैं।
जिलों में जाकर ये नेता अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत होकर फरवरी के पहले हफ्ते में रिपोर्ट देंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री फरवरी अंत में सभी जिलों के फीडबैक एकत्र कर एक विस्तृत रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपेंगे।
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। तय किया गया कि फीडबैक लेने के लिए इन नेताओं को जिलों में भेजा जाए। बैठक में सभी के जिले भी तय कर दिए गए। कई नेताओं को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। नेता जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से कई बिंदुओं पर रायशुमारी करेंगे।
इनमें कांग्रेस संगठन को किस तरह मजबूत किया जाए, ऐसे कौन-कौन से मुद्दे हैं जिनको उठाया जाए, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाएं जैसे मुद्दे शामिल हैं।
संगठन में काम-काज का बंटवारा, जिम्मेदारी के साथ ही जवाबदेही तय करने, सोशल मीडिया, राजनीतिक रणनीति व स्थानीय रणनीति सहित कई मुद्दों पर जिलों के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा। निर्मल खत्री ने बताया कि बैठक में 36 वरिष्ठ नेता शामिल हुए। दस नेता ऐसे हैं जिन्होंने जरूरी काम के कारण न पहुंच पाने की सूचना भेजी है।
किस को मिली कहां की जिम्मेदारी
मोहसिना किदवई-मेरठ, बेनी वर्मा-श्रावस्ती, सलमान खुर्शीद-गाजियाबाद, श्रीप्रकाश जायसवाल-कानपुर देहात व जालौन, रीता बहुगुणा जोशी-कानपुर महानगर, अनिल शास्त्री-लखनऊ, राजबब्बर-आगरा, रामकृष्ण द्विवेदी-सीतापुर व लखीमपुर, डॉ. अम्मार रिजवी-बाराबंकी व फैजाबाद, प्रमोद तिवारी-उन्नाव व कानपुर नगर, संजय सिंह-वाराणसी, पीएल पुनिया-इलाहाबाद व प्रतापगढ़, आरपीएन सिंह-गौतमबुद्धनगर (नोएडा), जितिन प्रसाद-बरेली व पीलीभीत।
प्रदीप जैन आदित्य-महोबा, राजाराम पाल-औरैया व हमीरपुर, संजय कपूर-मुजफ्फरनगर व बदायूं, श्योराज जीवन वाल्मीकि-मथुरा व फीरोजाबाद, बेगम नूरबानो-सहारनपुर, हरिकेश बहादुर सिंह-संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर, जफरअली नकवी-हरदोई, रणजीत सिंह जूदेव-चित्रकूट व बांदा, हरेन्द्र मलिक-बिजनौर, रत्ना सिंह-कौशाम्बी व फतेहपुर, इमरान किदवई- बहराइच व गोंडा, राशिद अल्वी-मुरादाबाद, जितेन्द्र सिंह-हापुड़ व अलीगढ़।
डॉ. संतोष कुमार सिंह-बलिया व गाजीपुर, अब्दुल मन्नान अंसारी-फर्रुखाबाद व कन्नौज, विवेक बंसल-एटा व कासगंज, डॉ. भोला पांडेय-गोरखपुर व जौनपुर, सलीम शेरवानी-शाहजहांपुर व रामपुर, मीम अफजल-बागपत व शामली।
राजबहादुर-सोनभद्र व मिर्जापुर, अनुसूइया शर्मा-महाराजगंज व बस्ती, लालती देवी-कुशीनगर व देवरिया, सुधा राय-चंदौली व भदोही, सईदुज्जमा-बुलंदशहर, सोमांश प्रकाश-हाथरस, राजीव शुक्ला-झांसी व ललितपुर, अमीर हैदर-अंबेडकरनगर व बलरामपुर, निर्मल खत्री-आजमगढ़ व मऊ, प्रदीप माथुर- मैनपुरी व इटावा, नसीब पठान-संभल व अमरोहा।