फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leaders in varanasi

मोदी को हराने काशी पहुंच रहे हैं कांग्रेसी दिग्गज

Wed, 07 May 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 May 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
congress leaders in varanasi

लगता है कि कांग्रेस का मकसद लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना कम बल्कि मोदी को रोकना ज्यादा है तभी अब ज्यादातर कांग्रेसी वाराणसी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


जबकि कई ऐसे हैं जो एक-दो दिन में काशी पहुंच जाएंगे। वाराणसी में अंतिम चरण यानी 12 मई को मतदान होना है।

मोदी को घेरने की रणनीति के तहत कांग्रेस के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी मधु सूदन मिस्त्री वाराणसी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा सत्यव्रत चतुर्वेदी, मुकुल वासनिक, सीपी जोशी, मोहन प्रकाश व अविनाश पांडेय ने भी यहां डेरा जमा लिया है। जबकि फिल्म स्टार राजबब्बर, अमीषा पटेल, नगमा सहित कई और नेता एक-दो दिन में वाराणसी पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम वोट अहम

congress leaders in varanasi

बताया जा रहा है कि वाराणसी में मुस्‍लिम वोटरों की संख्या लगभग तीन लाख है कि ऐसे में अगर मुस्लिम वोट बैंक मोदी के खिलाफ लामबंद हो जाता है तो मोदी के लिए मुश्किल हो सकती है।

यह भी बताया जा रहा है कि मुस्लिम वोट आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के पक्ष में तेजी से लामबंद होता जा रहा है। अगर मुस्लिम वोटर केजरीवाल के साथ आ जाता है तो मोदी को कड़ी टक्टर मिल सकती है।

वाराणसी में 12 मई को मतदान है, तब तक यहां की राजनीति किस करवट बैठती है, कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन मोदी के नामांकन के समय उन्हें मिले भारी जनसमर्थन के कारण अभी दौड़ में सबसे आगे मोदी ही नज़र आ रहे हैं।

मोदी को रोकना ही मकसद

congress leaders in varanasi

कांग्रेसी नेताओं के वाराणसी पहुंचने से अब साफ हो गया है कि पार्टी का मकसद अब किसी भी तरह से मोदी को रोकना ही है।

जब‌कि राजनीतिक पंडित कयास लगा रहे हैं कि कांग्रेसी नेताओं की अब चुनाव में दिलचस्पी नहीं है।

खास बात है कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से कांग्रेसियों ने मोदी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने यह भी स्वीकार कर लिया था कि वह जनता के बीच अपने अच्छे कार्यक्रमों का प्रचार नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed