फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leaders arrested for protesting against Shahnawaz Alam's arrest.

शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2020 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jun 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders arrested for protesting against Shahnawaz Alam's arrest.
गिरफ्तार किए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। इस दौरान झड़प व धक्का-मुक्की पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा मोना सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू का कहना है कि शाहआलम का न तो एफआईआर में नाम है और न ही चार्जशीट में फिर भी उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। यह सरकार विरोध की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन हम कह देते हैं वो कितना भी दमन कर ले कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि शाहनवाज आलम को हजरतगंज पुलिस ने लखनऊ में सीएए-एनआरसी को लेकर हुई हिंसा, आगजनी व तोड़फोड़ के आरोप में सोमवार रात गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना पर सोमवार देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, कांग्रेस विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसे लेकर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार सुबह भी प्रदर्शन करने जा रहे थे कि पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed