फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leaders are not in favour of alliance for UP Polls.

यूपी चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव में गठबंधन के पक्ष में नहीं कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रियंका के सामने रखी बात

Sat, 17 Jul 2021 10:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Jul 2021 10:45 AM IST
सार

प्रियंका गांधी ने पीसीसी मुख्यालय पर शाम को जिला व शहर अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे कोरोना से मरे लोगों के परिजनों से मिलने उनके घर जाएं।

विज्ञापन
Congress leaders are not in favour of alliance for UP Polls.
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। वहीं, पदाधिकारियों ने उनसे कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं चाहिए। कांग्रेस अकेले लड़कर ज्यादा फायदे में रह सकती है।

विज्ञापन


प्रियंका ने पीसीसी मुख्यालय पर शाम को जिला व शहर अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे कोरोना से मरे लोगों के परिजनों से मिलने उनके घर जाएं। सुख-दुख के साथी बनें। जो दवा वितरण के लिए दी गई थी, उसका समुचित वितरण करें। पुराने कांग्रेसजनों का हालचाल लेते रहें।
विज्ञापन


प्रियंका ने हर विधानसभा में बूथ पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी विधानसभा चुनाव के लिहाज से मजबूत दावेदारों का नाम सुझाएं। पदाधिकारियों के सुझाव पर ही टिकट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम ज्यादा दिए जाने की बात उठी। कहा कि इसके चलते संगठन विस्तार पर काम नहीं हो पा रहा है। प्रियंका ने इस पर विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टी होने के कारण संगठन और कार्यक्रमों में समन्वय बनाकर काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed