{"_id":"5fe32c98b26a461e38515971","slug":"congress-leader-udit-raj-gives-controversial-statement-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता उदित राज ने जजों की नियुक्ति पर दिया आपत्तिजनक बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता उदित राज ने जजों की नियुक्ति पर दिया आपत्तिजनक बयान
Wed, 23 Dec 2020 05:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Dec 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
उदित राज (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता उदित राज ने लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किसान महापंचायत में विवादित बयान दिया है। उन्होंने जजों की नियुक्ति पर आपत्तिजनक टिप्प्णी की और कहा कि इन परिस्थितियों में न्याय नहीं मिल सकता है। हालांकि, बाद में उन्होंने ये भी कहा कि यह मेरा निजी बयान है और मैं इस पर संसद में भी बोल चुका हूं।
विज्ञापन
उन्होंने सीबीआई और ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कहा कि इन एजेंसियों की मदद से विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है।
महापंचायत में उदित राज ने राहुल गांधी को एक समझदार नेता बताया। कहा कि कोरोना को लेकर उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी थी और निजीकरण पर भी सवाल उठाए थे।
उदित राज ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि सपा व बसपा नेता मौन हैं।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब किसानों के आगे गोरे अंग्रेजों को झुकना पड़ा तो भाजपा सरकार की क्या बिसात है। इसी तरह के कानून अंग्रेज भी अपने शासनकाल में लेकर आए थे लेकिन किसानों के कड़े प्रतिरोध के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
महापंचायत में एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।