फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leader son's murder in up

यूपी: कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 Mar 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला,अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
congress leader son's murder in up

मुबारकपुर गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश सचिव के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। हत्या की सूचना पाते ही पुलिस कर्मी पहुंचे। बेटे की हत्या से नाराज परिजनों की पुलिस टीम से तीखी झड़प हुई।

विज्ञापन


घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे ओझा निवासी कांग्रेस उत्तर प्रदेश के सचिव गोविंदलाल ओझा का बेटा मनोज उर्फ दारा ओझा (30) रविवार की शाम करीब चार मुबारकपुर गांव पहुंचा था।
विज्ञापन


यहां वह रामसरन तिवारी के घर आया था। मनोज जैसे ही रामसरन तिवारी के घर पहुंचा तभी बरना गांव के ही शत्रुघ्न सिंह समेत कई लोगों ने लोहे की रॉड और तमंचा लेकर उसे दौड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ा-दौड़ाकर मारा नेता के बेटे को

congress leader son's murder in up

रामसरन तिवारी ने आवाज लगाकर मनोज को घर के अंदर खींचने की कोशिश की लेकिन वह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा। शत्रुघ्न आदि ने मनोज को दौड़ाकर मुबारकपुर गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एक खेत में पटक दिया और लोहे की रॉड से पिटाई करने के बाद उसे गोली मार दी। इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।

रामसरन ने इसकी सूचना मनोज के परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन पहुंचे। पुलिस से मृतक के परिवारीजनों से तीखी झड़प हुई। एएसपी मुन्नालाल, सीओ मुसाफिरखाना सुमित शुक्ला कई थानों की पुलिस के साथ वहां पहुंचे।

मृतक के परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाने की बात कही। एएसपी के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी मुन्नालाल ने बताया कि पूर्व में शत्रुघ्न सिंह के चचेरे भाई नागेंद्र सिंह की 1999 में पंचायत चुनाव की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में कांग्रेस सचिव के बेटे मनोज उर्फ दारा ओझा समेत चार लोग नामजद थे।

कांग्रेस प्रदेश सचिव गोविंदलाल ओझा ने बताया कि होली के दिन शत्रुघ्न सिंह आदि ने उनके बेटे मनोज पर तमंचे से हमला किया था। ग्रामीणों ने शत्रुघ्न से तमंचा छीनकर पुलिस को सौंपा था लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी जिसके चलते उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि शत्रुघ्न समेत चार लोग हत्या में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed