{"_id":"648e8556af37697638028a93","slug":"congress-leader-salman-khurshid-in-lucknow-talks-about-prepration-for-loksabha-election-2024-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की तैयारियों पर सलमान खुर्शीद बोले, जल्द होगी विपक्षी दलों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की तैयारियों पर सलमान खुर्शीद बोले, जल्द होगी विपक्षी दलों की बैठक
Sun, 18 Jun 2023 09:47 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Jun 2023 09:47 AM IST
सार
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सभी कांग्रेस नेताओं से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की सक्रियता पर जोर दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि जल्द ही विपक्षी दलों की बैठक होगी। इसमें गठबंधन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने समान नागरिक संहिता पर कहा कि 2018 में जब लॉ कमीशन का गठन हो चुका था तो अब दोबारा इसके गठन की आवश्यकता क्यों है? उन्होंने मणिपुर हिंसा पर कहा कि इसके लिए पूरी तौर से केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
खुर्शीद ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की सक्रियता पर जोर दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और बूथ कमेटी तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति हो रही है। इस दौरान विभिन्न दलों से आए मो. आसिम नूरी, शायना खां, विशाल वर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, राम नरेश जायसवाल, मो इमरान मो मुफीद, तथा सानू आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हर हाल में गांवों को मिले 18 घंटे बिजली, छह घंटे के रोस्टर में शामिल होगा कटौती का वक्त
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी बनेगा आत्मनिर्भर: राजनाथ सिंह का ऐलान, UP में नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक का होगा निर्माण
म्यूजियम का नाम बदलने का विरोध
कांग्रेस अनुसूचित जाति- जनजाति विभाग के पूर्व चेयरमैन राम बरन गौतम ने दिल्ली की नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसायटी करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर देश की पुरानी धरोहरों का नाम बदल रही है।