{"_id":"61f791ed9ba46212276f5bd3","slug":"congress-leader-randeep-surjewala-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार में महंगाई बनी घर जमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार में महंगाई बनी घर जमाई
Mon, 31 Jan 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:51 PM IST
सार
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा यूपी चुनाव श्मशान और तमंचावादी के मुद्दे पर लड़ रही है और महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से भाग रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में श्मशान और तमंचावादी सहित विभाजनकारी सभी प्रकार की कोशिशें हो रही हैं लेकिन महंगाई और बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है इसलिए हम कहते हैं कि भाजपा हराइए, महंगाई से निजात पाइए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम सुबह चाय बनाते हैं तो सिलेंडर हजार रुपए पार। खाना बनाते हैं तो तेल दो सौ रुपया पार आफिस जाते हैं तो पेट्रोल सौ रुपये पार और रात में लौटते हैं तो दूध, सब्जी सब कुछ महंगा। सुरजेवाला ने कहा कि डायन महंगाई मोदी-योगी सरकार में जमाई बन गई है। लोग गरीब से गरीब होते जा रहे हैं और हम दो हमारे दो की सम्पत्ति रोज बढ़ रही है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमत कम हो गई है लेकिन फिर भी चार सौ का सिलेंडर हजार रुपए का हो गया है। रेल भाड़े में 343 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक जनवरी से दस चीजों की कीमत बढ़ा दी गई हैं। एक हजार तक की कीमत वाले कपड़े पर जीएसटी पांच से बारह फीसद कर दिया गया है। इसे 31 मार्च तक स्थगित किया गया है क्योंकि चुनाव हैं। जूते-चप्पल पर भी इतना ही टैक्स बढ़ाया गया है। होम डिलीवरी में खाना मंगाने पर पांच फीसदी टैक्स लगाया गया है।
विज्ञापन
एटीएम से पैसा निकालने या डालने पर भी 21 रुपए टैक्स लगेगा। ऊबर-ओला पर भी पांच फीसदी टैक्स लगेगा। ऑटोमोबाइल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। सीमेंट भी चार सौ रुपए पार हो गई है। स्टील में एक साल के भीतर दो सौ पंद्रह फीसदी की बढ़त हो गई है।