फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leader priyanka gandhi reaches dalit basti of lucknow and sweeps broom

लखनऊ: दलित बस्ती लवकुश नगर में अचानक पहुंचीं प्रियंका गांधी, लगाई झाड़ू

Fri, 08 Oct 2021 05:45 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 05:45 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सीतापुर गेस्ट हाउस में भी झाड़ू लगाई थी जब उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से पहले हिरासत में लेकर वहां रखा गया था।

विज्ञापन
congress leader priyanka gandhi reaches dalit basti of lucknow and sweeps broom
लखनऊ की दलित बस्ती लवकुश नगर में झाड़ू लगातीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव का अघोषित बिगुल फूंक दिया है और पार्टी की नजर दलित वोटों पर है। इसके मद्देनजर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं। यहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इंदिरा नगर की दलित बस्ती में जाकर झाड़ू लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। करोड़ों महिलाएं और सफाईकर्मी रोज झाड़ू लगाते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले जब लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जाते समय प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में भेज दिया गया था, तब भी उन्होंने गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाई थी। उनका सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी झाड़ू लगाई और सत्याग्रह करते हुए अंग्रेजों को जवाब दिया, जो इतिहास है। यूपी ही नहीं पूरे देश की महिलाएं व दलित यह त्याग हर रोज करते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आपका महिला विरोधी, दलित विरोधी चेहरा यूपी की जनता के सामने आ गया है। एक दिन आपका यह घमंड टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed