{"_id":"5ecb84cfb6bf8f4e706f0eaf","slug":"congress-leader-pl-punia-says-mayawati-is-silent-on-attacks-on-dalits","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती भाजपा की अघोषित प्रवक्ता हैं: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती भाजपा की अघोषित प्रवक्ता हैं: कांग्रेस
Mon, 25 May 2020 02:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 May 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस लोगो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने कहा कि योगी सरकार में दलित समाज पर हमले बढ़े हैं। दलितों की स्वघोषित नेता व बसपा सुप्रीमो मायावती भी चुप्पी ओढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाल कटवाने गए एक दलित युवक की धार वाले हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। कन्नौज में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने तहसीलदार अरविंद कुमार के घर में घुसकर मारपीट की। हाल ही में कन्नौज में वाल्मीकि समाज की 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। अत्याचारों की लंबी फेहरिस्त है।
विज्ञापन
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि मायावती और दलित विरोधी भाजपा में अंदरखाने समझौता हो गया है। मायावती भाजपा की अघोषित प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ चेयरमैन आलोक प्रसाद ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जनसेवा करने के कारण जेल में डाल दिया गया है।