फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leader got life threat.

कांग्रेसी नेता को किसने दी जान से मारने की धमकी?

Mon, 13 Oct 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला/रायबरेली Updated Mon, 13 Oct 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
congress leader got life threat.

सदर कोतवाली क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी के नगर सचिव एजाजुल हसन से बीते दिन पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। साथ ही रंगदारी न देने पर परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


इससे उनके होश उड़ गए। आरोपी ने शनिवार को कांग्रेसी नेता को एक स्थान का नाम बताकर वहां रुपये लेकर आने की बात कही।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रंगदारी मांगने वाला कांग्रेसी नेता का पूर्व चालक आकाश कुमार सरोज है। उससे एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


शहर के सैयद राजन मोहल्ला निवासी एजाजुल हसन कांग्रेस कमेटी के नगर सचिव हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर धमकी दी गई कि पांच लाख रुपये की रंगदारी दे दो।

साथ ही कहा गया कि यदि उन्होंने रंगदारी मांगने के बारे में किसी को बताया तो परिवारीजनों को जान से मार दिया जाएगा।

उसने कहा कि शनिवार को विद्या सरस्वती इंटर कॉलेज के पीछे पांच लाख रुपये लेकर आ जाना। यह धमकी सुनते ही एजाजुल के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed