फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress join hands with SP and BSP for election.

भाजपा के खिलाफ सपा-बसपा के साथ आई कांग्रेस

Fri, 23 Jan 2015 12:06 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Jan 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
Congress join hands with SP and BSP for election.

विधान परिषद चुनाव में भाजपा के दूसरे प्रत्याशी को हराने के लिए कांग्रेस भी लामबंद हो गई है। कांग्रेस विधायकों की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह तय किया गया कि सपा के प्रत्याशी को जिताने के बाद जितने वोट बचें, उन्हें बसपा को दे दिया जाए।

विज्ञापन


ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस के आठ विधायक बसपा को वोट दे सकते हैं। बता दें कि विधानपरिषद का चुनाव शुक्रवार को होना है।

बृहस्पतिवार दिन में विधान सभा स्थित कांग्रेस विधान मंडल दल के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री की अध्यक्षता में पार्टी विधायकों की बैठक हुई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कुछ विधायकों ने सपा को समर्थन देने पर नाराजगी भी जताई। विधायकों ने कहा कि इससे कांग्रेस को आगे चलकर नुकसान होगा। कांग्रेस के नेताओं ने इसे पार्टी आलाकमान का निर्णय बताकर विरोध शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की 'डिनर पार्टी'

Congress join hands with SP and BSP for election.

बाद में यह तय किया गया कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को जिताना होगा। सूत्रों के अनुसार बैठक में यह भी तय किया गया कि सपा प्रत्याशी को जिताने के बाद बचे हुए वोट बसपा को दे दिया जाए।

विधायकों के बीच वोट का बंटवारा किस प्रकार किया जाए, इसके लिए रात में कांग्रेसी विधायकों की एक पांच सितारा होटल में डिनर पार्टी भी हुई।

कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह वोटिंग से पहले विधायकों के वोट आवंटित किए जाएंगे। इस बैठक में राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष व विधायक रीता बहुगुणा जोशी, नसीब पठान आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा है कि सांप्रदायिक ताकतों को हर हाल में रोकना है। भाजपा का दूसरा प्रत्याशी न जीते इसके लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। धर्म निरपेक्ष ताकतें चुनाव में जीतें यही कांग्रेस की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed