गांधी परिवार के साथ हार्दिक व तेजस्वी यादव भी मांगेंगे कांग्रेस के लिए वोट, ओबीसी वोटरों पर नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पहले दो चरणों के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है। सूची में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव, जितिन प्रसाद और हार्दिक पटेल को भी जगह दी गई है। इस पहली सूची में कुल 40 नेताओं के नाम हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान ने तेजस्वी यादव और हार्दिक पटेल से ओबीसी वोटरों के बीच खासतौर पर जनसभाएं कराने का फैसला किया है। तेजस्वी यादव से यादव व हार्दिक पटेल से कुर्मी मतदाताओं के बीच सभा कराने की योजना है।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक-
1. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
2. सोनिया गांधी
3. डॉ. मनमोहन सिंह
4. मल्लिकार्जुन खड़गे
5. प्रियंका गांधी वाड्रा
6. ज्योतिरादित्य सिंधिया
7. राज बब्बर
8. अजय कुमार 'लल्लू'
9. मोहसिना किदवई
10. अशोक गहलोत
11. गुलाम नबी आजाद
12. कैप्टन अमरिंदर सिंह
13. कमलनाथ
14. भूपेंद्र बघेल
15. शीला दीक्षित
नवजोत सिंह सिद्घू भी स्टार प्रचारकों में शामिल
16. भूपेंद्र सिंह हूडा
17. मीरा कुमार
18. हरीश रावत
19. सचिन पाइलेट
20. पी एल पुनिया
21. नवजोत सिंह सिद्घू
22. अशोक तंवर
23. तेजस्वी यादव
24. प्रमोद तिवारी
25. मोहम्मद अजहरुद्दीन
26. आरपीएन सिंह
27. प्रदीप जैन आदित्य
28. जतिन प्रसाद
29. राजीव शुक्ला
30. राजाराम पाल
स्टार प्रचारकों में ये नेता भी
31. इमरान मसूद
32. विश्वेंद्र सिंह
33. इमरान प्रतापगढ़ी
34. नदीम जावेद
35. हार्दिक पटेल
36. कुमारी सेलजा
37. ताम्रध्वज साहू
38. अवतार सिंह बढ़ाना
39. दीपेंद्र सिंह हूडा
40. मीम अफजल