{"_id":"57966e9a4f1c1b890221e801","slug":"congress-is-restless-without-power-in-up-replied-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का पलटवार- प्रदेश नहीं, सत्ता के बगैर कांग्रेस है बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का पलटवार- प्रदेश नहीं, सत्ता के बगैर कांग्रेस है बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Jul 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
‘27 साल यूपी बेहाल’ नारे के साथ निकाली जा रही कांग्रेस की यात्रा पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता तो बेहाल नहीं है लेकिन सत्ता के बिना कांग्रेस जरूर बेहाल है।
कांग्रेस नेता 27 साल से सिर्फ कुर्सी ताकते रहे हैं। अभी भी वे दिन-रात कुर्सी की लालसा में बेहाल घूम रहे है।
सपा प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेसी अपनी छाती पर हाथ रखकर सोचें कि उन्होंने यूपी की जनता के लिए 27 वर्षो तक क्या किया है ?