{"_id":"5addfaf54f1c1b61098b5f97","slug":"congress-is-against-ram-temple-construction-says-waseem-rizvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम कट्टरपंथियों का समर्थन कर रही कांग्रेस पार्टी: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम कट्टरपंथियों का समर्थन कर रही कांग्रेस पार्टी: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Apr 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कांग्रेस पर राम मंदिर निर्माण में रुकावट की साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कांग्रेस मुस्लिम कट्टरपंथियों का समर्थन कर एक बार फिर श्रीराम मंदिर मुद्दे पर हिंदू व मुस्लिम समुदाय को लड़वाना चाहती है।
विज्ञापन
रिजवी ने एक बयान में कहा, कांग्रेस की ओर से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) के खिलाफ लाए गए महाभियोग को उपराष्ट्रपति द्वारा खारिज किया जाना न्यायपालिका की आजादी के हित में है। कांग्रेस ने इस महाभियोग के जरिये सीजेआई पर दबाव बनाने की कोशिश की। कांग्रेस मुस्लिम कट्टरपंथ का समर्थन कर हिंदू समाज की आस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
रिजवी का कहना है कि सीजेआई के खिलाफ महाभियोग लाने का मकसद सिर्फ अयोध्या विवाद के मुकदमे में रुकावट पैदा करना है। कांग्रेस नेता पहले भी कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई 2019 के बाद करने की दलील पेश कर चुके हैं और कोर्ट इसे ठुकरा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राम मंदिर का मुद्दा भाजपा के एजेंडे में शामिल होने से कांग्रेस घबराई हुई है क्योंकि कांग्रेस ने ही विवादित स्थल का ताला खुलवाया था। अब मंदिर निर्माण में रुकावट पैदा कर चुनावी फायदा उठाना चाहती है।