फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress gives list of 1000 buses to state government.

कांग्रेस ने यूपी सरकार को सौंपी 1000 बसों की लिस्ट, कहा- मजदूरों का दर्द नहीं देखा जाता

Mon, 18 May 2020 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Congress gives list of 1000 buses to state government.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रवासी मजदूरों व कामगारों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए 1000 बसें चलवाने की अनुमति मांगने पर योगी सरकार ने कांग्रेस से बसों व उसके चालक-परिचालक की सूची मांगी। जिस पर कांग्रेस ने पूरी सूची राज्य सरकार को सौंप दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर जवाब दिया और योगी सरकार को गरीब-मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर पत्र दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आज हम योगी सरकार को 1000 बसों की सूची दे रहे हैं। बता दें कि इसके कुछ ही देर पहले प्रदेश सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से 1000 बसों की सूची, चालक-परिचालक के नाम व विवरण के साथ मांगी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सरकार को लगातार सकारात्मक सुझाव दे रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार इस विपत्ति में भी बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सुनने और उसके निराकरण पर पूरा ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में हम लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में हम लोगों ने 60 लाख से अधिक लोगों की राशन-खाना देकर मदद की। प्रदेश से बाहर फंसे सात लाख से अधिक भाई-बहनों की मदद की। प्रदेश के 22 जिलों में हम रसोईघर चला रहे हैं। जहां पर बिन खाए-पिए आ रहे देश निर्माता मजदूर भाई-बहनों को खाना, पानी, गुड़, चना और नाश्ता बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आराधना मिश्रा ने कहा कि हम लगातार मदद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन योगी सरकार इतनी असंवेदनशील है कि हमारे देश निर्माता मजदूर भाई-बहनों की आवाज भी नहीं सुनना चाहती। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मजदूरों के लिए रेलवे भाड़ा अदा करने की बात की तो भाजपा सरकार ने वहां भी अपना गरीब विरोधी चेहरा दिखाया। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ज्यादा टेस्टिंग करने का सुझाव दिया तब टेस्टिंग बढ़ाई गई।

मजदूरों के लिए दिल बड़ा करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी इस आपदा में हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने हमसे लिस्ट मांगी है। हम उन्हें एक हजार बसों की लिस्ट दे रहे हैं। हम मुख्यमंत्री से गुजारिश करते हैं कि कृपया हमें अनुमति प्रदान करें। हमारे मजदूर भाई-बहन बिना खाए पिए पैदल चल रहे हैं और जगह-जगह दुर्घटनाओं में मारे जा रहे हैं। मजदूरों के साथ इंसाफ कीजिए और अपना दिल बड़ा कीजिए। यह वक्त राजनीति का नहीं है।

आराधना मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार ने मजदूरों के साथ विश्वासघात किया है। सरकार ने कहा था कि वह अपने प्रवासी मजदूरों को अन्य प्रदेशों से लाएगी लेकिन अब जब मजदूर खुद चलकर आ रहे हैं तो प्रदेश सरकार उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। पिछले दिनों मथुरा, झांसी और यमुना नगर बॉर्डर पर मजदूरों पर बर्बर लाठीचार्ज हुआ। उन्होंने कहा कि यह लोग देश निर्माता हैं। देश के निर्माण में इनकी बड़ी भूमिका है। आप इनके साथ इस तरीके का अमानवीय व्यवहार नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed