फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress gives highest number of tickets to women candidates.

यूपी में महिला प्रत्याशियों को टिकट देने में कांग्रेस अव्वल, भाजपा व सपा-बसपा का ये है हाल

Tue, 02 Apr 2019 02:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Apr 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
congress gives highest number of tickets to women candidates.
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

यूपी में महिला प्रत्याशी उतारने के मामले में अब तक कांग्रेस सबसे आगे है। सपा-बसपा जहां करीब बराबरी पर चल रहे हैं, वहीं भाजपा सबसे पीछे है। हालांकि, कोई भी दल महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व देने के आंकड़े के आसपास भी नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने यूपी में अब तक 55 लोकसभा प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें 10 महिलाएं हैं। रायबरेली से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, गाजियाबाद से डॉली शर्मा, नगीना (सु) सीट से ओमवती देवी जाटव, आगरा (सु) सीट से प्रीता हरित, मिश्रिख से मंजरी राही, उन्नाव से अन्नू टंडन, सीतापुर से कैसरजहां, बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह और महराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत को टिकट दिया है। इस तरह कांग्रेस के कुल प्रत्याशियों में महिलाओं की भागीदारी 18.18 फीसदी है।
विज्ञापन


बसपा से घोषित 17 प्रत्याशियों में से तीन महिलाएं हैं। इनमें अकबरपुर से निशा सचान, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी और आंवला से रुचि वीरा शामिल हैं। इस तरह बसपा ने अब तक 17.64 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा से महिला प्रत्याशियों को टिकट देने का प्रतिशत 17.24 है। सपा के घोषित 29 प्रत्याशियों में से पांच महिलाएं हैं। इनमें खीरी से डॉ. पूर्वी वर्मा, हरदोई से उषा वर्मा, कन्नौज से डिम्पल यादव, कैराना से तबस्सुम हसन और उन्नाव से पूजा पाल शामिल हैं।

भाजपा ने अब तक आठ महिलाओं को दिया मौका

भाजपा ने प्रदेश में अब तक 61 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इनमें से 8 महिलाएं हैं। सत्ताधारी दल ने मथुरा से हेमा मालिनी, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, अमेठी से स्मृति ईरानी, बदायूं से संघमित्रा मौर्या, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, रामपुर से जयाप्रदा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी और धौरहरा से रेखा वर्मा पर दांव लगाया है। प्रतिशत के लिहाज से यह आंकड़ा मात्र 13.11 फीसदी है।

मुख्य दलों में महिला प्रत्याशियों का अब तक का प्रतिशत
कांग्रेस--18.18%
बसपा--17.64%
सपा--17.24 %
भाजपा--13.11%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed