प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा-'कोरे दावे की बजाय किसानों को मुआवजा दिया जाए'
वहीं, बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया है। साथ ही उन्होंने किसानों को बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।
इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80 फीसदी तक फसल बर्बाद हो गई है।
यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80% तक फसल बर्बाद हो गई है।
यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। pic.twitter.com/NOKptNJqMk — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 7, 2020
प्रियंका ने ट्वीट किए पाक व राजस्थान के किसानों की फोटो
मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने उन फोटो को राजस्थान व पाकिस्तान का बताकर पलटवार किया है। उन्होंने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि माना कि आपकी पार्टी को पाकिस्तान से अधिक प्रेम है, लेकिन पाकिस्तान और कांग्रेस शासित राजस्थान की फोटो को यूपी का न बताएं।
दरअसल, प्रियंका ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए सरकार को उन किसानों का दर्द सुनने का सुझाव दिया है, जिनकी फसलें बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई हैं। प्रियंका ने चार फोटो टैग कर उन्हें यूपी का बताया है। इस पर मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार का कहना है कि फसलों की बर्बादी दिखाती हुई इन फोटों में कुछ तो कांग्रेस शासित राजस्थान की हैं और कुछ फोटो पाकिस्तान की हैं।