Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress faces increased difficulties ahead of seat-sharing for 2027 UP elections

यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलें, आरोप-प्रत्यारोप के जरिये आपस में उलझी पार्टी

Wed, 11 Nov 2026 08:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 11 Nov 2026 08:27 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा से सीट बंटवारे से पहले प्रदेश प्रभारी के करीबियों पर टिकट के नाम पर रुपये मांगने के आरोपों से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस पर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फर्जी यूपीआई नंबर के जरिए भ्रम फैलाया जा रहा है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एफआईआर दर्ज कराई जाए।

विज्ञापन
Congress faces increased difficulties ahead of seat-sharing for 2027 UP elections
यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रदेश प्रभारी के करीबी लोगों पर टिकट के नाम पर रुपये मांगने के आरोप और आंतरिक गुटबाजी ने पार्टी की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस इस बार सपा से गठबंधन में अधिक सीटें हासिल करने की मुहिम में जुटी है। चर्चा है कि पार्टी ने करीब 200 सीटों की सूची सपा को सौंपी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र में प्रदेश प्रभारी के दो करीबी लोगों पर टिकट के नाम पर रुपये लेने के आरोप लगाए गए हैं। इससे अधिक सीटें हासिल करने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लग सकता है।

विज्ञापन

आरोप लगाने के बजाय दर्ज कराएं रिपोर्ट : गौतम

प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पत्र में लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए, ताकि पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ सके। जिस यूपीआई नंबर पर रुपये लेने का आरोप है, वह फर्जी है। उन्होंने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के एजेंडे के तहत प्रदेश में अभियान चला रही है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वह हर आरोप की जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में दो सीटें जीतीं, चार पर रही दूसरे स्थान पर

2017 में सपा से गठबंधन के तहत कांग्रेस ने 114 सीटों पर चुनाव लड़ा और सात पर जीत दर्ज की थी। 2022 में पार्टी ने अकेले 399 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन रामपुर खास से आराधना मिश्रा मोना और फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी ही जीत सके। खेरागढ़, मथुरा, किदवईनगर और जगदीशपुर में पार्टी दूसरे स्थान पर रही। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के तहत मिली 17 सीटों में से कांग्रेस ने छह पर जीत दर्ज की। इनमें सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, बाराबंकी और सहारनपुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed