{"_id":"3ed64ae09f9282f73d0af42615c995a5","slug":"congress-exposed-bjp-over-intolerance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने 'असहिष्णुता राग' पर भाजपा का किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने 'असहिष्णुता राग' पर भाजपा का किया पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने महंगाई से लोगों ध्यान भटकाने के लिए ही सहिष्णुता व असहिष्णुता पर बहस छेड़ रखी है।
विज्ञापन
उसकी गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज देश का मध्यम एवं निर्बल वर्ग महंगाई के चलते काफी परेशान है।
खाद्य तेल, दाल, सब्जी आदि रोजमर्रा के जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि चाहे सांसद साक्षी महाराज हों, महंत आदित्यनाथ हों, साध्वी प्राची हों या उमा भारती, ये सभी नेता अनर्गल बयानबाजी करके पूरे देश और प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आज देश और प्रदेश में गरीब की थाली से रोटी छीनने का काम मोदी सरकार कर रही है।
प्रदेश का किसान सूखे की मार से त्रस्त है। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में इन्हें जरूर सबक सिखाएगी।