फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress declares its candidates on amethi and unchahaar seats too.

गठबंधन में सपा पर भारी पड़ रही कांग्रेस, अमेठी व ऊंचाहार सीट पर किया 'खेल'

Tue, 07 Feb 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Feb 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
congress declares its candidates on amethi and unchahaar seats too.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन अमेठी व रायबरेली जिले में ही फेल हो रहा है। कांग्रेस ने यहां बची हुई दो सीटें अमेठी व ऊंचाहार से भी अपने प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है।

विज्ञापन


ऊंचाहार सीट से कांग्रेस के अजय पाल सिंह ने तो सोमवार को नामांकन भी कर दिया। अब सपा के लिए यहां एक भी सीट नहीं बची, जबकि सपा यहां से तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन


अमेठी व रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र हैं। इसलिए सपा ने गठबंधन के बाद अमेठी व रायबरेली की कुल 10 सीटों में से सात सिटिंग विधायक होने के बावजूद यहां से केवल तीन सीटों पर ही अपने प्रत्याशी उतारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अमेठी से प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, ऊंचाहार से मंत्री मनोज पांडेय व गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।

इन्हें यहां से दिया गया टिकट

congress declares its candidates on amethi and unchahaar seats too.

कांग्रेस ने रविवार को सबसे पहले गौरीगंज से मो. नईम को टिकट दिया। इसके बाद सोमवार को अमेठी से संजय सिंह की पत्नी अमीता सिंह व ऊंचाहार से अजय पाल सिंह को टिकट दे दिया है।

टिकट मिलते ही सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। जबकि अमेठी से अमीता सिंह नौ फरवरी को नामांकन करेंगी।

वहीं भाजपा ने अमेठी सीट से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को टिकट दिया है। ऐसे में अब इस सीट से संजय सिंह की दोनों पत्नियों गरिमा सिंह व अमीता सिंह के अलावा सपा सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति मुकाबला करेंगे।

दबाव की हो रही है राजनीति
गठबंधन के बावजूद अमेठी व रायबरेली की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के चुनाव लड़ने के पीछे दबाव की राजनीति मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना गढ़ बचाने के लिए इस दबाव में आ रहे हैं। दबाव इसलिए बनाया जा रहा है कि यदि सीट छोड़नी भी पड़े तो सरकार बनने पर इसके एवज में विधानपरिषद आदि का इनाम मिल जाए।

गायत्री से 2012 में हारी थीं अमीता

congress declares its candidates on amethi and unchahaar seats too.

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में संजय सिंह की पत्नी अमीता सिंह सपा नेता गायत्री प्रजापति से 8760 मतों से हारी थीं। अमीता सिंह को 49674 मत मिले थे। जबकि गायत्री को 58434 वोट मिले थे।

इस बार संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। अमेठी सीट के लिए नौ फरवरी तक नामांकन होने हैं, जबकि 13 फरवरी को नाम वापसी होगी।

सपा ने आधा दर्जन पर की कार्रवाई, कांग्रेस मौन
सपा ने गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे आधा दर्जन प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता दिखाकर कार्रवाई की है।

बाराबंकी की जैदपुर सीट से विधायक राम गोपाल रावत, शामली से मनीष चौहान, गंगोह से इन्द्रसेन व पुरकाजी से उमा किरण को पार्टी से निकाला है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक किसी पर भी कार्रवाई नहीं की।

लखनऊ की मध्य सीट से सपा सरकार के मंत्री रविदास मेहरोत्रा के खिलाफ कांग्रेस के मारूफ खान चुनाव मैदान में हैं। कानपुर की आर्यनगर सीट से भी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों ने ही नाम वापस नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed