फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress declares candidates

सोनिया का 'हाथ', फिर पुराने दिग्गजों के साथ

Sun, 09 Mar 2014 10:00 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Mar 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
congress declares candidates

कांग्रेस ने एक बार फिर अपने पुराने दिग्गजों पर ही दांव लगाया है। कहा जा रहा है कि पार्टी किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही वजह है कि यूपी में 22 मौजूदा सांसदों में से 18 को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है।

विज्ञापन


वहीं चार विधायकों को भी टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यूपी से 22 सीटें जीती थीं।

इनमें तीन को छोड़कर बाकी सभी वर्तमान सांसदों को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है। तीन सांसदों में राज बब्बर (फीरोजाबाद), मो. अजहरुद्दीन (मुरादाबाद) व जगदंबिका पाल (डुमरियागंज) शामिल हैं।
विज्ञापन

किसी ने छोड़ी पार्टी, तो कोई सीट बदलने के मूड में

congress declares candidates

जगदंबिका पाल अब कांग्रेस छोड़ चुके हैं, जबकि राज बब्बर व अजहरुद्दीन अपनी-अपनी सीट बदलना चाहते हैं। इस कारण इनके टिकट अभी घोषित नहीं किए गए हैं।

हालांकि पार्टी जल्दी ही इन पर फैसले सुना सकती है। राज बब्बर फीरोजाबाद के बजाय गाजियाबाद से टिकट मांग रहे हैं।

हालांकि वहां पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल ने इसका विरोध कर दिया है। ऐसे में राज बब्बर का टिकट फंस गया है। मो. अजहरुद्दीन पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद सीट से टिकट मांग रहे थे।

कांग्रेस ने वहां से अब्दुल मन्नान हुसैन को टिकट देकर अजहरुद्दीन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अजहरुद्दीन अब हैदराबाद से टिकट की आस लगाए हुए हैं।

नइया करेंगे पार, भरोसेमंद 'चार'

congress declares candidates

कांग्रेस ने प्रदेश के चार विधायकों पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया है। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक नवाब काजिम अली खां (नवेद मियां) को रामपुर से टिकट दिया गया है।

पार्टी ने रामपुर के ही विलासपुर सीट से विधायक संजय कपूर को पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने संजय का खुलकर विरोध किया था।

बांदा सीट से चौथी बार विधायक चुने गए विवेक सिंह को बांदा लोकसभा सीट से ही टिकट दिया गया है। वहीं विरोध के बावजूद झांसी से केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को ही टिकट दिया है।

बस्ती की रूधौली सीट से विधायक संजय जायसवाल को पार्टी ने बस्ती लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस टिकट का जगदंबिका पाल ने विरोध किया था। इसके बावजूद संजय पर ही कांग्रेस ने दांव लगाया है।

विज्ञापन

ये रही प्रत्याशियों की सूची

congress declares candidates

संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी, सहारनपुर इमरान मसूद, मुजफ्फरनगर सूरज सिंह वर्मा, रामपुरकाज़िम अली खान, मेरठ दयानन्द गुप्ता, अलीगढ़ चौ. बिजेन्द्र सिंह, आगरा (एससी)उपेन्द्र सिंह जाटव, आंवलासलीम इकबाल शेरवान, बरेली प्रवीन सिंह आरोन, पीलीभीत संजय कपूर, शाहजहांपुर (एससी)चेतराम, खीरी जफर अली नकवी, धौराहरा जितिन प्रसाद, सीतापुर वैशाली अली, हरदोई (एससी)सर्वेश कुमार जनसेवक, मिश्रीख (एससी)ओम प्रकाश रावत, उन्नाव अन्नू टंडन, मोहनलालगंज (एससी)नरेन्द्र गौतम, रायबरेली सोनिया गांधी, अमेठी राहुल गांधी
सुल्‍तानपुर अमिता सिंह प्रतापगढ़ रत्‍ना सिंह, फर्रूखाबाद सलमान खुर्शीद।

ये भी नाम भी हैं

congress declares candidates

कानपुर श्रीप्रकाश जायसवाल, अकबरपुर राजाराम पाल, जालौन (एससी)विजय चौधरी, संसदीय क्षेत्रप्रत्याशी, झांसी प्रदीप जैन आदित्य
हमीरपुर जयवन्त सिंह, बांदा विवेक सिंह, फतेहपुर ऊषा मौर्या, फूलपुर मो. कैफ बाराबंकी (एससी)पीएल पुनिया, फैजाबाद डॉ. निर्मल खत्री, बहराइच (एससी)कमल किशोर, श्रावस्ती विनय कुमार पांडेय, गोंडाबेनी प्रसाद वर्मा, बस्ती संजय जायसवाल, महाराजगंज हर्षवर्धन सिंह, गोरखपुर अष्टभुजा तिवारी, कुशीनगर आरपीएन सिंह, देवरिया सभा कुंवर कुशवाहा, बांसगांव (एससी) डॉ. संजय कुमार लालगंज (एससी)बलीबिहारी बाबू, आजमगढ़ अरविन्द जायसवाल, घोसी कुंवर सिंह, सलेमपुर भोला पांडेय, बलिया सुधा राय, जौनपुर रवि किशन, गाजीपुर मो. मकसूद खान, भदोही सरताज इमाम, रॉबर्ट्सगंज (एससी)भगवती प्रसाद चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed