{"_id":"660454781d6248161e03bddb","slug":"congress-declared-four-candidates-in-uttar-pradesh-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: यूपी की चार सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, अमेठी-रायबरेली पर संशय बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: यूपी की चार सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, अमेठी-रायबरेली पर संशय बरकरार
Thu, 28 Mar 2024 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:26 AM IST
सार
कांग्रेस ने यूपी में चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गाजियाबाद, बुलंदशहर, सीतापुर और महाराजगंज सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने बुधवार देर शाम चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें गाजियाबाद से महिला उम्मीदवार डॉली शर्मा पर एक बार फिर दांव लगाया गया है। जबकि अमेठी और रायबरेली को लेकर संशय बरकरार है।
विज्ञापन
सपा गठबंधन के तहत कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 सीटें मिली हैं। नौ सीट पर पिछले सप्ताह उम्मीदवार घोषित किए गए थे। बुधवार को चारों उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। हालांकि अभी अमेठी और रायबरेली से पत्ते नहीं खोले गए हैं। इसी तरह मथुरा सीट पर भी मंथन चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह पर दांव लगाने की तैयारी है। वह जल्द की कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन
सीतापुर- यहां से पूर्व मंत्री नकुल दुबे पर दांव लगाया गया है। नकुल दुबे बसपा के टिकट पर 2007 में विधायक और मंत्री बने। वह 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद 2019 में सीतापुर से बसपा के ही टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़े। चुनाव हारने के बाद 2022 में कांग्रेस में आ गए।
विज्ञापन
गाजियाबाद - यहां से डॉली शर्मा पर फिर दांव लगाया गया है। वह 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी और तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
बुलंदशहर - यहां से शिवराम वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह लोकसभा का पहला चुनाव लड़ रहे हैं।
महाराजगंज - कांग्रेस के दो विधायकों में एक वीरेंद्र चौधरी हैं, जिन्हे पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतारा है। वह इसी लोकसभा क्षेत्र की फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।