{"_id":"31d511bdaccd3fdbb276405904dc36e3","slug":"congress-declared-12-districts-and-cities-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने की 12 जिलों व शहर अध्यक्षों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने की 12 जिलों व शहर अध्यक्षों की घोषणा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने जोन आठ के 12 जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
लखनऊ महानगर में नीरज वोरा और जिले में विजय बहादुर को कमान सौंपी गई है। चार कार्यवाहक अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। जोन आठ के प्रभारी डॉ. मो. मुस्लिम ने बताया कि लखनऊ शहर में अमित श्रीवास्तव कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे।
मैनपुरी जिले में गोपाल कुलश्रेष्ठ और शहर में इकरार इलाही तथा कन्नौज जिले में सैयद अकरम जमील और शहर में विजय मिश्रा अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्नाव में वीर प्रताप सिंह जिला और दिनेश शुक्ला शहर अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
कानपुर नगर (ग्रामीण) में रामेंद्र सिंह मुन्ना जिलाध्यक्ष और अशोक धानिक कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। कानपुर सिटी (महानगर) में महेश दीक्षित अध्यक्ष और शोएब खान व निजामुद्दीन कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले में नरेश कटियार को अध्यक्ष और डॉ. दीप्ति सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।