{"_id":"316f3db7c8231a8b666749f86b245f1c","slug":"congress-comment-on-parikrma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-भाजपा के फायदे के लिए हो रही परिक्रमा: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-भाजपा के फायदे के लिए हो रही परिक्रमा: कांग्रेस
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विश्व हिंदू परिषद पर आरोप लगाया है कि 2014 में होने वाले चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने के मकसद से चौरासी कोसी परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने आरोप लगाया है कि विहिप की यात्रा निर्धारित परंपरा से अलग है। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य धार्मिक न होकर राम मंदिर मुद्दे से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
खत्री ने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी तो उस वक्त इसका आयोजन क्यों नहीं किया गया? इससे साबित होता है कि चुनावों को देखते हुए इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार का ग्राफ नीचे जा रहा है। दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाकर इसका आयोजन किया जा रहा है, ताकि भाजपा और सपा दोनों को फायदा मिले।