{"_id":"5a0182da4f1c1b60678b9a93","slug":"congress-canceled-the-ticket-of-kusum-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने काटा कुसुम शर्मा का टिकट, हाई कमान के आदेश पर पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने काटा कुसुम शर्मा का टिकट, हाई कमान के आदेश पर पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Nov 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
नामांकन करने पहुंची कुसुम शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से लखनऊ मेयर पद के लिए नामांकन के दौरान उस वक्त रोमांचक मोड़ आ गया जब पर्चा दाखिल करने पहुंची पूर्व आईएएस कुसुम शर्मा को पता चला कि उनका नाम काटकर प्रेमा अवस्थी को टिकट दे दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सोमवार को लखनऊ से मेयर पद के लिए कुसुम शर्मा के नाम की घोषणा की थी। लेकिन मंगलवार सुबह तक सियासी समीकरण बदल गए और कुसुम शर्मा का नाम काटकर प्रेमा अवस्थी को टिकट दे दिया गया।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी कुसुम शर्मा को तब हुई जब वह नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। वहां प्रेमा अवस्थी सर्मथकों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
इस दौरान कुसुम शर्मा ने कहा कि पार्टी के फैसले की जानकारी उन्हें नहीं है। वह अपना पर्चा दाखिल करेंगी। हालांकि इस दौरान उन्होंने अधूरा पर्चा ही दाखिल किया। वह अपने साथ अपनी फोटो तक लेकर नहीं आईं थीं।
विज्ञापन
प्रेमा अवस्थी पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ अवस्थी की पत्नी हैं। अचानक हुए इस बदलाव पर कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि ऊपर से आए आदेश के चलते यह फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। लखनऊ से मेयर पद के लिए बीजेपी, सपा, आम आदमी पार्टी और बसपा समेत सभी दलों के नेताओं ने नामों की घोषणा चुकी है।