{"_id":"5a081c1a4f1c1b74698bb200","slug":"congress-campaigner-for-uttar-pradesh-nagar-nikay-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ये होंगे स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ये होंगे स्टार प्रचारक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Nov 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी महासचिव गुलाम नवी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य व सचिन पायलट समेत कई नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि सभी स्टार प्रचारक निकाय चुनाव के तीनों चरणों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
स्टार प्रचारकों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, सांसद प्रमोद तिवारी, डॉ. संजय सिंह, पीएल पुनिया, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 29 नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी एमएलए, एमएलसी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, एससी-एसटी व ओबीसी विंग के चेयरपर्सन और फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन