फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress attacks on Modi government and asks for amit shah's resignation.

कांग्रेस का हमला, विकास का ‘बेटा मॉडल’ दे रही मोदी सरकार, मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Mon, 09 Oct 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Oct 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
congress attacks on Modi government and asks for amit shah's resignation.
यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि मोदी सरकार विकास का ‘बेटा मॉडल’ खड़ा कर रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी का टर्नओवर तीन साल में 16 हजार गुना बढ़ने पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा-किसानों की आय दोगुनी करने का शोर मचा रही भाजपा सरकार वास्तव में अपने पदाधिकारियों की ही संपत्ति बढ़ाने में लगी हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज बब्बर ने कहा कि जय शाह की कंपनी टेंपल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को विदेशों से 51 करोड़ रुपये, अंबानी ग्रुप के ही एक मुख्य कर्ताधर्ता की कंपनी से 15.78 करोड़ रुपये का असुरक्षित कर्ज मिला।
विज्ञापन


यही नहीं जय शाह की ही दूसरी कंपनी कुसुम फाइनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को कालूपुर कोऑपरेटिव बैंक ने महज 6.20 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां गिरवी रखकर 25 करोड़ रुपये का लोन दे दिया। रतलाम में नेडा के तहत 2.1 मेगावाट का एनर्जी प्लांट लगाने के लिए 10.35 करोड़ रुपये का कर्ज मिला। कंपनी को बिना कोई सुरक्षा गारंटी के इतना लोन कैसे मिला। फिर तीन ही साल में कई हजार गुना मुनाफा कमाने वाली कंपनी को अचानक बंद क्यों करना पड़ा इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति के बचाव में क्यों उतरे पीयूष गोयल

congress attacks on Modi government and asks for amit shah's resignation.

राज बब्बर ने इसका जवाब भी मांगा कि एक व्यक्ति के बचाव के लिए कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल क्यों उतरे। इससे पहले जिस भाजपा अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे उन्होंने तत्काल इस्तीफा दे दिया था अब अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी यह इम्तिहान की घड़ी है कि वे मित्र धर्म निभाते हैं या भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का अपना चुनावी वादा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed