{"_id":"b3b2ecc179552e14f85042023b8fe094","slug":"congress-announced-288-member-state-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नमो से लड़ेगी कांग्रेस की 'जंबो टीम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नमो से लड़ेगी कांग्रेस की 'जंबो टीम'
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Jan 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित कर दी। 288 पदाधिकारियों वाली इस कार्यकारिणी में 32 उपाध्यक्ष व 61 महामंत्री हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा दो स्थायी आमंत्रित सदस्य, एक कोषाध्यक्ष, 134 सचिव, 45 सदस्य कार्यकारिणी व 13 संगठन मंत्री बनाए गए हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने इसकी घोषणा कर दी।
इस जंबोजेट कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब प्रदेश में शायद ही कोई बड़ा कांग्रेस नेता बचा हो जिसे इस कार्यकारिणी में जगह न मिली हो।
कांग्रेस ने ऐसा इसलिए किया है ताकि प्रदेश में गुटबाजी को हवा न मिले। चुनावी वर्ष में पार्टी अपने सभी नेताओं को संतुष्ट करना चाहती है। इसी वजह से बुजुर्ग नेताओं के साथ ही युवा नेताओं को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि कार्यकारिणी में सभी वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे पहले डॉ. खत्री ने 10 प्रदेश प्रवक्ता बनाए थे। इनमें एक प्रवक्ता इस्तीफा दे चुके हैं। अब प्रवक्ताओं की नई टीम की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।
विज्ञापन