{"_id":"5ff334279412e40c6d523eef","slug":"congratulations-to-scientists-for-vaccine-swatantra-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों को बधाई : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों को बधाई : स्वतंत्र देव
Mon, 04 Jan 2021 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Jan 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वदेशी कोरोना वैक्सीन तैयार करने और उसके उपयोग की अनुमति मिलने पर देश के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में इलाज से लेकर अनुसंधान तक के मोर्चे पर भारत की मेधाओं ने पूरे विश्व में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है।
कहा कि देश ने कोरोना जैसी वैश्विक आपदा का डटकर मुकाबला किया है। जनसंख्या के मामले में भी दूसरे नंबर पर होने के बाद भी संक्रमण की दर व मृत्यु दर को भी नियंत्रित करने में भारत सफल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों की सेहत के साथ सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा की भी चिंता की। लॉकडाउन के दौरान ‘आत्मनिर्भर भारत’ पैकेज भी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कोरोना के इलाज व बचाव के साथ ही स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने में सफलता मिली है। इससे देश कोरोना मुक्ति की दिशा में आगे बढे़गा।