फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Confirmed seats not available in 22 trains, passengers upset

Lucknow News: 22 ट्रेनों में नहीं मिल रही कन्फर्म सीट, यात्री परेशान

Sat, 19 Jul 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 19 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Confirmed seats not available in 22 trains, passengers upset
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर गुजरने वाली ट्रेनों में इन दिनों भारी भीड़ देखी जा रही है। 22 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में 30 जुलाई तक कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यात्री जनरल कोच में खचाखच भीड़ के बीच सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




जिले के हजारों लोग रोजगार के लिए दिल्ली, अंबाला, लुधियाना, सूरत, मुंबई, अहमदाबाद जैसे शहरों में रहते हैं। धान की रोपाई के चलते वे जून में गांव आए थे और अब वापसी कर रहे हैं। ट्रेनों में जगह न मिलने से परेशानी बढ़ गई है। रेलवे वेबसाइट के मुताबिक योगनगरी एक्सप्रेस में 28 जुलाई तक वेटिंग 70, उद्योगनगरी में 90 और कोलकाता एक्सप्रेस में 50 से अधिक है।
विज्ञापन



अर्चना एक्सप्रेस और पंजाब मेल में 30 जुलाई तक कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है।काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी हालात ऐसे ही हैं। गौरीगंज निवासी रामानंद वर्मा ने बताया कि वह मुंबई लौटना चाहते हैं, लेकिन उद्योगनगरी एक्सप्रेस में कन्फर्म सीट नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




मजबूरी में जनरल कोच में सफर करना पड़ेगा। रामकरन गुप्ता ने कहा कि छोटे बच्चों के साथ दिल्ली जाना है। दो दिन से स्टेशन आ रहा हूं लेकिन स्लीपर में टिकट नहीं मिल रहा है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि नियमित टिकट बुक हो रहे हैं। आरपीएफ स्टाफ निगरानी में लगा है और यात्रियों को कोच के भीतर सुरक्षित प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed