{"_id":"5fe36d8b8ebc3e3ec95ff61e","slug":"conference-will-be-held-in-january-for-the-construction-of-the-grand-shri-krishna-temple-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए जनवरी में होगा सम्मेलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए जनवरी में होगा सम्मेलन
Wed, 23 Dec 2020 09:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
lord shri krishna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने कहा कि मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण अभियान में तेजी लाने के लिए जनवरी में सम्मेलन होगा। वे बुधवार को निराला नगर के एक गेस्ट हाउस में न्यास की पहली बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराने के लिए न्यास प्रयासरत है।
आचार्य ने कहा कि ट्रस्ट के गठन के बाद से अब तक 23 प्रांतों के 500 से अधिक धर्माचार्य जुड़ चुके हैं। कई सामाजिक संगठन भी न्यास के साथ हैं। आगामी जनवरी में इन्हीं धर्माचार्यों के साथ एक सम्मेलन उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। उन्होंने बताया यूपी में अब तक 45 जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। बैठक में भारतीय केसरिया वाहिनी के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, राम राज्य स्थापना महामंच के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, राष्ट्ररक्षा वाहिनी के अध्यक्ष अजय मिश्रा, अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के अध्यक्ष कलीम भारती, मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद आजम भी शामिल रहे।
इस मौके पर मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी ने कहा मथुरा की भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण अवश्य होगा, लेकिन लोगों को धैर्य रखना होगा। भारतीय केसरिया वाहिनी के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने अन्य राजनीतिक दलों, खास तौर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव से अपील की वे भी अभियान में साथ दें। अवसर पर आशीष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, डॉ. विनोद, गोविंद सिंह भदोरिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।