{"_id":"6785db2388f1fa271e072c3e","slug":"conductor-fell-from-moving-bus-and-died-after-being-run-over-by-another-bus-in-lucknow-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: चलती बस से गिरा परिचालक... चढ़ गया बस का पहिया, दबकर मौत; हिरासत में चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: चलती बस से गिरा परिचालक... चढ़ गया बस का पहिया, दबकर मौत; हिरासत में चालक
Tue, 14 Jan 2025 09:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:04 AM IST
सार
लखनऊ में चलती बस से परिचालक नीचे गिर गया। उसके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। इसमें दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में अहिमामऊ के पास सोमवार की शाम निजी बस मोड़ते समय अंबेडकरनगर निवासी परिचालक सतिराम यादव (40) गिर गए। बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। जौनपुर के सरपतहा स्थित भूरीपुर निवासी बस के चालक मान बहादुर ने बताया कि वह शाम चार बजे अहिमामऊ से सवारी लेकर सुल्तानपुर जा रहा था।
विज्ञापन
बस सुल्तानपुर रोड से नीचे ढाल की तरफ मुड़ रही थी, तभी सतिराम का पैर फिसल गया और वह बस के नीचे आ गए। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन