फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conduct inspection of paddy procurement centers: Yogi

धान खरीद केंद्रों का करें आकस्मिक निरीक्षण : योगी

Wed, 25 Nov 2020 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Conduct inspection of paddy procurement centers: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीद प्रक्रिया की गहन निगरानी की जाए। क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को उपज बेचने में असुविधा न हो और उन्हेें उपज का भुगतान 72 घंटे में हो जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर का वितरण समय से कर दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ये स्वेटर गुणवत्तापूर्ण हों। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में सभी कार्मिकों की समय से उपस्थिति पर बल देते हुए कहा कि जिला, तहसील तथा ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारी समय से उपस्थित होने चाहिए।
विज्ञापन


उनकी उपस्थिति के सत्यापन के लिए आकस्मिक निरीक्षण किए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी व एसपी सीयूजी नंबर वाला फोन अपने पास रखे और समय से कार्यालय आएं। इन निर्देशों के अनुपालन की पुष्टि राज्य मुख्यालय स्तर से की जाए। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed