फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Condition of trains: It is difficult to get a confirmed seat on Diwali-Chhath, know where and how much waiting

ट्रेनों का हाल: दीपावली-छठ पर कन्फर्म सीट मिलना कठिन, जानिए कहां कितनी है वेटिंग, कैसे मिल सकती है टिकट?

Mon, 16 Oct 2023 05:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2023 05:37 PM IST
सार

12 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाना है। दिल्ली व मुंबई से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ आते हैं। ऐसे में नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस में दस नवंबर को चेयरकार में 127 वेटिंग चल रही है। 

विज्ञापन
Condition of trains: It is difficult to get a confirmed seat on Diwali-Chhath, know where and how much waiting
कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्योहारों पर ट्रेनों में वेटिंग यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। नवरात्रि पर लखनऊ से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए जहां 145 तक वेटिंग पहुंच गई है। वहीं दीपावली पर दिल्ली व मुम्बई से लखनऊ आने वालों के लिए 317 व 337 वेटिंग पहाड़ सी खड़ी हो गई हैं। ऐसे ही छठ पूजा पर लखनऊ से पटना, गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग सौ तक पहुंच गई है और इन त्योहारों पर विमानों का किराया भी आसमान छूने लगा है।
विज्ञापन


उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे की ओर से ट्रैक मेंटेनेंस, यार्ड रिमॉडलिंग, दोहरीकरण का काम पूरी गति से कराया जा रहा है। इसके चलते 150 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, जिसके चलते रूट की अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का लोड बढ़ गया है। रविवार से नवरात्रि शुरू हो रही है। लखनऊ से बड़ी संख्या में यात्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में लखनऊ से कटरा जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर में रविवार, सोमवार, मंगलवार व बुधवार को रिग्रेट, रिग्रेट, 97, 77 वेटिंग है। थर्ड एसी में 30, 23, 35, 34 वेटिंग चल रही है। 
विज्ञापन


कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 145, 99, 63, 75 व थर्ड एसी में 11, 9, 12, 14 वेटिंग है। ऐसे ही हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में रविवार को 88, बुधवार को 67, शनिवार को 64 तथा थर्ड एसी में 15, 18, 24 वेटिंग है। अमरनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में सोमवार को 80 तथा थर्ड एसी में 31 वेटिंग है। अर्चना एक्सप्रेस के स्लीपर में मंगलवार को 86, शनिवार को 88 तथा थर्ड एसी में 15 व 20 वेटिंग चल रही है। हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में मंगलवार को 21 वेटिंग है। लोहित एक्सप्रेस की स्लीपर में मंगलवार को रिग्रेट, थर्ड एसी में 26 वेटिंग है। रूट पर सिर्फ श्री मातावैष्णों देवी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की स्लीपर में बुधवार 262 तथा थर्ड एसी में एक सीट खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली : लखनऊ आने में छूटेंगे पसीने
12 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाना है। दिल्ली व मुंबई से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ आते हैं। ऐसे में नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस में दस नवंबर को चेयरकार में 127 वेटिंग चल रही है। गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 199 वेटिंग है। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 10 व 11 को 217, 309 वेटिंग है। नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में उपरोक्त तारीखों में रिग्रेट है। डबलडेकर की चेयरकार में दस को 133 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में 10 व 11 को 285 एवं 317 वेटिंग, गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में 113, 108 वेटिंग चल रही है। मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में दस व ग्यारह नवंबर को 337, 331 व थर्ड एसी में 222, 203 वेटिंग है। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में रिग्रेट है। एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर में 147, 150 व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 149, 147, थर्ड एसी में रिग्रेट व सौ वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 244, 216 तथा थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है।

छठ पूजाः पूरब की ट्रेनों में बढ़ने लगी वेटिंग
छठ पूजा का पर्व 17 नवंबर से मनाया जाएगा। ऐसे में लखनऊ से पटना जाने वाली देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस की स्लीपर में 16 को 33 व थर्ड एसी में 17 वेटिंग है। हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 42, 50 व थर्ड एसी में 15, 11 वेटिंग है। लखनऊ जंक्शन पटना एक्सप्रेस कैंसिल है। श्रमजीवी एक्सप्रेस में 15 व 16 को स्लीपर में 47, 39 व थर्ड एसी में 24, 14 वेटिंग है। वहीं लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 375, 357 सीटें खाली हैं। गोरखधाम एक्सप्रेस की स्लीपर में 97, 75 व थर्ड एसी में 27, 24 वेटिंग है। बिहार सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस की स्लीपर में 15 व थर्ड एसी में पांच वेटिंग चल रही है।

 

आसमान छूने लगा फ्लाइट का किराया

Condition of trains: It is difficult to get a confirmed seat on Diwali-Chhath, know where and how much waiting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

नवरात्रि पर लखनऊ से जम्मू जाने वाली एयर इंडिया का टिकट 9280 रुपये, विस्तारा एयरलाइंस का 13564 रुपये है। 18 अक्तूबर को जम्मू जाने पर विमान के टिकट 8891 रुपये में मिल रहे हैं। दूसरी ओर दीपावली पर दिल्ली से लखनऊ आने वाले यात्रियों को 12 नवंबर को इंडिगो का टिकट अभी 3119 रुपये में, एयर एशिया की डायरेक्ट उड़ान का 3608 रुपये, विस्तारा का 4542 रुपये, एयर इंडिया का 6689 रुपये में मिल रहा है। वहीं बारह नवंबर को मुंबई से लखनऊ आने पर इंडिगो का टिकट 7179 रुपये, एयर इंडिया का 9492 रुपये, एयर एशिया का 10762 रुपये, विस्तारा का 18241 रुपये तक मिल रहा है। इसी क्रम में छठ पूजा पर लखनऊ से पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान 7945 रुपये, एयर इंडिया व विस्तारा की 15 हजार रुपये तक मिल रही है। लखनऊ से गोरखपुर की फ्लाइट 2486 रुपये में मिल रही है।

बसें देंगी दीपावली व छठ पर राहत
दीपावली पर नई दिल्ली से लखनऊ आने वाले यात्रियों को रोडवेज बसें राहत देंगी। 450 से अधिक अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, जो आनंदविहार से चलाई जाएंगी। दूसरी ओर छठ पूजा पर लखनऊ से गोरखपुर जाने के लिए 125 से अधिक बसों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन की वेटिंग से नहीं जूझना पड़ेगा।

राहत : तत्काल की 4500 सीटें, 15 स्पेशल ट्रेनें
दीपावली व छठ पर ट्रेनों की लंबी वेटिंग को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है, जो लखनऊ से दिल्ली व मुंबई तथा लखनऊ से गया, पटना, हावड़ा रूट पर चलाई जाएंगी। दूसरी ओर लखनऊ में तत्काल कोटे की 4500 के आसपास सीटें हैं, जो कंफर्म सीटों की आस में बैठे यात्रियों को राहत देंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed