फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Condition of schools in Uttar Pradesh.

कन्नौज का सांसद कौन, बच्चे बोले- सोनिया गांधी

Fri, 24 Jul 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 24 Jul 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
Condition of schools in Uttar Pradesh.

यूपी बोर्ड के स्कूलों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए बुलाई गई बैठक में एक बार फिर खराब पढ़ाई का रोना रोया गया। निदेशालय में बृहस्पतिवार को प्रदेशभर के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों की बैठक बुलाई गई थी।

विज्ञापन


अधिकारियों को संबोधित करने के लिए जब माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल की बारी आई तो वह बेबाकी वाले अंदाज में कहने लगे कि यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई का स्तर काफी खराब है। बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन


कन्नौज में इंटर कॉलेजों के बच्चों के सामान्य ज्ञान की जानकारी लेने के लिए जब सांसद का नाम पूछा गया तो उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महबूब अली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बहादुर पाल यहीं नहीं रुके, बोले- यूपी बोर्ड के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था ऐसी है कि शर्म आने लगे। इसलिए बच्चों को बेसिक जानकारी दी जाए ताकि उनका सामान्य ज्ञान बढ़ सके।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने कहा कि डीआईओएस हफ्ते में तीन दिन अनिवार्य रूप से स्कूलों का दौरा करें। उनका यह दौरा दिखावे वाला नहीं होना चाहिए बल्कि स्कूलों में वे देखें कि पढ़ाई का स्तर कैसा है।

शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में कितनी रुचि ले रहे हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए स्कूलों में बोर्ड लगाए जाएं।

शिक्षक तय समय में पाठ्यक्रम पूरा करें, स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल बनाएं। प्रार्थना के समय महापुरुषों के जीवनी के बारे में छात्रों को बताया जाए। पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक कार्य पर भी ध्यान दिया जाए।

शिक्षकों व कर्मचारियों के देयों का निस्तारण इसी माह

Condition of schools in Uttar Pradesh.

कैबिनेट मंत्री ने स्कूलों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जून 2015 तक रिटायर होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के देयों का निस्तारण इसी माह कर दिया जाए। मंडल व जिला स्तर पर अधिकारियों को शासकीय वाहन अनिवार्य रूप से दिए जाएं जिससे काम पर असर न पड़े।

एलटी शिक्षकों की भर्ती 31 पूरी तक करें
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा है कि राजकीय इंटर कॉलेजों में 6,645 एलटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक हरहाल में पूरी कर ली जाए। भर्ती प्रक्रिया 2014 में शुरू की गई थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। भर्ती प्रक्रिया इस माह पूरी न होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साफ्टवेयर में होंगी सभी सूचनाएं
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने यूपी डेस्को से साफ्टवेयर तैयार कराया है। इसका मकसद राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों के शिक्षण कार्य में एकरूपता लाना है।

साफ्टवेयर के माध्यम से स्कूलों की सभी सूचनाएं प्रतिदिन अपलोड हो सकेंगी। इसमें मां-पिता तथा बच्चे के फोटोग्राफ के साथ वार्षिक पाठ्यक्रम पीडीएफ फार्मेट में अपलोड किया जाएगा। छात्रों की एक डायरी भी बनाई जाएगी। गुणवत्तायुक्त पढ़ाई के लिए स्कूलों की ग्रेडिंग भी कराई जाएगी। इसका सत्यापन डीआईओएस व जेडी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed