इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के बाजार ग्राहकों से गुलजार, रोजाना पांच करोड़ की सेल
कारोबारी अनिरुद्ध निगम ने बताया कि इस नवरात्र कई कंपनियों ने कम कीमत के फ्रिज के मॉडल बाजार में उतारे है। अब तक कीमती फ्रिज में ही कंपनियों ने इनवर्टर से चालू रहने की सुविधा दे रखी थी, पर अब 13 से 14 हजार रुपये कीमत के फ्रिज में भी इनवर्टर से चालू रहने की सुविधा दे दी है। इसके लिए उसके इंटरनल सर्किट में बदलाव करके उसके कंप्रेसर की वारंटी 10 साल कर दी। इस वक्त सबसे ज्यादा यही फ्रिज बिक रहा है। अनिरुद्ध निगम ने उनके शोरूम से खरीदने वालों को बहुत सी ऑफर योजनाएं लॉन्च की है।
ऑफर
- कीमत पर 10% से 20% तक की छूट
- एक लाख से अधिक की खरीद पर टेंपरेचर स्कैनर
- 15000 से अधिक की खरीद पर 500 रुपये का गिफ्ट
- फ्रिज और वाशिंग मशीन खरीदने पर स्टीम आयरन गिफ्ट
इस नवरात्र पर खरीदारों का नया ट्रेंड देखने को मिला, जिसके चलते 32 इंच की एलईडी का क्रेज कम हो गया है। अब ग्राहक 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के एलजी और सैमसंग के एलईडी खरीद रहे हैं, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से शुरू होती है। इसी प्रकार एलजी और व्हर्लपूल की वॉशिंग मशीन खूब पसंद की जा रही है। इसमें भी जो वॉशिंग मशीन 12 से 13 हजार रुपये कीमत की है। उसको ग्राहक खूब बुक करा रहे और खरीद कर ले जा रहे हैं। तीसरे नंबर पर फ्रिज के ग्राहक शोरूम में जानकारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे ग्राहक व्हर्लपूल, एलजी, सैमसंग और गोदरेज के फ्रिज को पसंद कर रहे हैं। खास तौर पर 180 लीटर से अधिक क्षमता वाले फ्रिज की सबसे ज्यादा डिमांड है।
सडाना स्टोर के राजेश सडाना ने बताया कि नवरात्र में दीपावली को देखते हुए सभी कंपनियों ने वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, फ्रिज सहित अन्य उपकरण के बेहतर मॉडल लॉन्च किए हैं। इनके फंक्शन में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में अब जितने भी स्मार्ट एलईडी उपलब्ध है वह सब वॉइस सर्च कमांड से लैस है। अब तक यह सुविधा चीनी एलईडी के बाद सिर्फ एक कंपनी ने एलईडी लॉन्च किया था। वॉइस सर्च कमांड रिमोट की बटन दबाकर माइक्रोफोन पर आप जो सर्च करने के लिए बोल देंगे वह गूगल की तर्ज पर ऑटोमेटिक एलइडी पर सर्च हो जाएगा।