फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Concluding session of State Working Committee of BJP Mahila Morcha: CM Yogi said, strengthen the organization by making half the population feel safe and respected

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का समापन सत्र : सीएम योगी बोले, आधी आबादी को सुरक्षा और सम्मान का अहसास कराकर संगठन को मजबूत बनाएं

Mon, 06 Sep 2021 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Sep 2021 09:07 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया।

विज्ञापन
Concluding session of State Working Committee of BJP Mahila Morcha: CM Yogi said, strengthen the organization by making half the population feel safe and respected
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश की आधी आबादी को भाजपा शासन में मिली सुरक्षा और सम्मान का अहसास कराते हुए सरकार की विभिन्न योजना की लाभार्थी महिलाओं को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने यदि सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को संगठन से जोड़ लिया तो बूथ से लेकर प्रदेश तक महिलाओं की एक ऐसी मजबूत टीम तैयार होगी जो ना केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेगी बल्कि 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य को पूरा करेगी। 

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में आधी आबादी को इसका अहसास कराने की आवश्यकता है कि 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति क्या थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहनें स्कूल कॉलेज नहीं जा सकती थी, बाजार गई महिलाएं घर सुरक्षित पहुंचेंगी या नहीं यह पता नहीं था। उन्होंने कहा कि लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। प्रदेश में अब महिलाओं को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में अपराधी और माफिया भयभीत है लेकिन बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को महिलाओं के बीच जाकर यह अहसास कराना होगा कि सुरक्षा व सम्मान का यह वातावरण भाजपा सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के इस वातावरण के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति में सुधार आया है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थी परक योजनाओं में भी सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी विभिन्न स्तर पर हेल्पलाइन और हेल्पडेस्क स्थापित की है। उन्होंने कहा कि मोर्चा की कार्यकर्ता इसका प्रचार प्रसार कर लाभार्थी महिलाओं को संगठन से जोड़ने में सफल होंगी तो मोर्चा की मजबूत टीम खड़ी होगी। उन्होंने हर बूथ पर महिलाएं जुड़ जाएंगी तो बूथ जीतने के साथ चुनाव जीतने के लक्ष्य को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास यदि पर्याप्त संख्या बल होगा तो उन्हें प्रतिनिधित्व मिलने से कोई नहीं रोक सकता।

महिलाएं अब पिछलग्गू नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथ आने के बाद से महिलाएं पिछलग्गू नहीं रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज है और देश में सबसे अधिक महिला राज्यपाल भी मोदी सरकार के कार्यकाल में बनी है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमन ने खुद को साबित किया है वहीं विदेश मंत्री के रूप में स्वर्गीय सुषमा स्वराज का नेतृत्व भी पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी हालही में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के 54 प्रतिशत पदों और ब्लॉक प्रमुख के 56 प्रतिशत पदों पर महिलाएं है।

महिलाओं के लिए आदर्श है वनाथी
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन महिलाओं के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर में वनाथी तमाम विपरीत परिस्थितियों में विपक्ष से लोहा लेकर संगठन को मजबूत बना रही है।

मूल संगठन से प्रतिस्पर्धा करें
योगी ने कहा कि महिला मोर्चा को भाजपा मूल संगठन से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को इतनी मेहनत करनी चाहिए ताकि  यह आकलन किया जाए कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के पास ज्यादा संख्या है या महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के पास। 


2022 में महिलाएं निभाएंगी भूमिका : गीता शाक्य
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता शाक्या ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 2022 में भाजपा की जीत का लक्ष्य पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिला शक्ति बूथ से लेकर प्रदेश तक चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed