{"_id":"f49beae8aa5623e4c38b7aff286db53a","slug":"computer-operator-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग करेगा कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग करेगा कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर नियुक्ति
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार कंप्यूटर शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आमूलचूल सुधार की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
आईसीटी योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती की ठेका व्यवस्था खत्म की जाएगी। ये भर्ती सीधे आयोग से कराने की तैयारी है।
इस संबंध में प्रस्ताव तैयार हो चुका है। हाल में निदेशक की ओर से कार्यदायी संस्थाओं को एक पत्र भी लिखा गया है।
ये बातें आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष और लखनऊ क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. आशालता सिंह ने कहीं। वे बुधवार को राजधानी के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
डॉ. आशालता सिंह ने बताया कि मौजूदा अनुदेशकों को केंद्र सरकार द्वारा कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से भुगतान किया जाता है। न तो इन्हें पूरा वेतन मिलता है और न ही समय पर भुगतान होता है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के इस कदम से अनुदेशकों को वेतन अनियमितताओं से राहत मिलेगी। वहीं, स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा में भी व्यापक सुधार हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि मौजूदा अनुदेशकों को राहत देने के लिए इस भर्ती प्रक्रिया में इन्हें प्राथमिकता देने की भी तैयारी है। उन्होंने मौजूदा शिक्षक नेताओं पर समस्या पैदा कर राजनीति करने के भी आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1993 से तदर्थ शिक्षकों की समस्या है। एलटी सीटी ग्रेड विसंगति 1986 से चली आ रही है।
वर्षों से राजनीति कर रहे शिक्षक नेता धरना-प्रदर्शन कर समस्याओं का हल निकालने के बजाय उसे बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि संगठन की ओर से उठाए गए सात सूत्री मुद्दों पर सरकार से वार्ता की गई है।