फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer education for students

खराब कम्प्यूटरों से कैसे मिलेगी बच्चों को जानकारी?

Mon, 09 Sep 2013 12:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
computer education for students

सर्व शिक्षा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर की जानकारी अनिवार्य किए जाने की योजना को शिक्षक ही बट्टा लगा रहे हैं।

विज्ञापन


स्कूलों के कंप्यूटर या तो दूसरे स्थानों पर लगा दिए गए या फिर वे लगे-लगे खराब हो गए हैं।

सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह खराब पड़े कंप्यूटरों को ठीक कराएं और दूसरे स्थानों पर भेजे गए कंप्यूटरों को वापस लाएं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस स्थिति की जानकारी तत्कालीन प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार को भी मिली थी। इसके आधार पर उन्होंने 23 जुलाई 2013 को बीएसए को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कंप्यूटर वापस लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी शिक्षकों और अधिकारियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक ने अब इसे गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं, जिसके बाद हालात सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed