फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complex surgery for rare wrist cancer saves elderly patient's hand from amputation

Lucknow News: कलाई के दुर्लभ कैंसर का जटिल ऑपरेशन, बुजुर्ग का हाथ कटने से बचाया

Tue, 11 Aug 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Complex surgery for rare wrist cancer saves elderly patient's hand from amputation
लखनऊ। एसजीपीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने कलाई में पनपे दुर्लभ कैंसर का जटिल ऑपरेशन कर 66 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ कटने से बचा लिया। अब मरीज का हाथ सामान्य रूप से काम कर रहा है। आयुष्मान योजना के तहत मरीज का ऑपरेशन निशुल्क किया गया।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने बताया कि देवरिया निवासी मरीज जुलाई 2025 में दाहिने हाथ में दर्द और सूजन की शिकायत लेकर ओपीडी पहुंचे थे। जांच में कलाई में जायंट सेल ट्यूमर की पुष्टि हुई। यह आक्रामक ट्यूमर आमतौर पर 20 से 40 वर्ष की उम्र में होता है। समय पर इलाज न मिलने पर हाथ काटने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

डॉ. अमित के मुताबिक मरीज के हाथ में ट्यूमर काफी फैल चुका था, जिससे सीधे सर्जरी करना संभव नहीं था। पहले दवा की छह डोज देकर ट्यूमर को सीमित किया गया। इसके बाद अत्याधुनिक लिम्ब-सैल्वेज सर्जरी से ट्यूमर को पूरी तरह निकाल दिया गया। कलाई की खाली हड्डी को भरने के लिए मरीज के पैर से पतली हड्डी (फाइबुला) लेकर प्रत्यारोपित किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है और हाथ की कार्यक्षमता भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन टीम ये रहे शामिल
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित कुमार, डॉ. उत्सव और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक बायस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed