फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complete action plan for development of tribal community soon

जनजातीय समुदाय के विकास के लिए मुकम्मल कार्ययोजना जल्द

Fri, 18 Dec 2020 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Complete action plan for development of tribal community soon
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार जनजातीय समुदाय के आर्थिक विकास के लिए एक मुकम्मल कार्ययोजना तैयार करने जा रही है। जनजातियों के स्वयं सहायता समूह बनवाकर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 11.34 लाख (2011 की जनगणना के अनुसार) है। यह प्रदेश की कुल जनसंख्या का 0.56 प्रतिशत है, जो कई राज्यों की कुल जनजातीय जनसंख्या से भी अधिक है। लेकिन, जनजाति से जुड़े लोग सरकार की योजनाओं से वंचित हैं। यह समुदाय लकड़ी के सुंदर उत्पाद तैयार करते हैं लेकिन, उसकी ब्रांडिंग व बिक्री की मुकम्मल व्यवस्था की कमी है। सरकार ने पहले चरण में बलरामपुर, सोनभद्र, ललितपुर, व लखीमपुर खीरी में विशेष अभियान चलाकर इस समुदाय के स्वयं सहायता समूह बनवाने का फैसला किया है। इसके बाद इन समूहों को मार्केट प्लेस से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जनजातियों की मदद के लिए सोनभद्र व ललितपुर में पांच वनधन केंद्र स्वीकृत हैं। सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाने का फैसला किया है, जोकि वन निगम व जनजाति विकास विभाग मिलकर करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनजाति के लोगों के कौशल विकास के लिए गाइड व गार्ड की ट्रेनिंग भी कराने की योजना है। ट्रेनिंग का काम वन विभाग करेगा। इसी तरह केंद्र सरकार की मदद से 87 लघु वन उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की योजना है। इसके लिए 3.20 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर दी गई है। वन उत्पादों को समर्थन मूल्य पर खरीदकर उसे और अच्छे उत्पाद में बदला जाएगा। इसके बाद पैकेजिंग व मार्केटिंग में सहयोग देकर समूहों को मार्केट प्लेस से जोड़ने का काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed