{"_id":"5d2e2c158ebc3e6ca435dfa8","slug":"complaint-against-shia-college-lucknow-news-lko471111184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया पीजी कॉलेज के दाखिले में मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया पीजी कॉलेज के दाखिले में मनमानी का आरोप
विज्ञापन
शिया कॉलेज : दाखिले में मनमानी का आरोप
शिया अभ्यर्थियों को मनमाने तरीके से चयन का आरोप, लविवि कुलसचिव के पास पहुंची शिकायत
शिया डिग्री कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लविवि कुलसचिव से इसकी शिकायत की गई है। आरोप है कि कॉलेज के दाखिलों में बिना किसी नियम के सभी शिया अभ्यर्थियों को चयनित बता दिया गया है। जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को अच्छी मेरिट के बावजूद दाखिला नहीं मिला है। वहीं कॉलेज के प्राचार्य ने दाखिले नियमों के अनुसार होने की बात कही है।
शिया डिग्री कॉलेज में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने कुलसचिव को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि महाविद्यालय में बीकॉम की 700 सीटें हैं। इस लिहाज से अधिकतम 350 सीटें ही आरक्षित हो सकती हैं। जिन अभ्यर्थियों की रैंक 320 से लेकर 340 तक भी है, उनका दाखिला नहीं हुआ है। जबकि महाविद्यालय में सभी शिया अभ्यर्थियों को चयनित बता दिया गया है। कॉलेज की मेरिट सूची में भी इसका उल्लेख है। यह नियमों का उल्लंघन है। अभ्यर्थियों ने कुलसचिव से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। लविवि इस मामले में महाविद्यालय से जवाब मांगने की तैयारी कर रहा है।
सभी दाखिले नियमानुसार हुए
महाविद्यालय में दाखिले नियमों के अनुसार ही हो रहे हैं। अभ्यर्थियों के आरोप निराधार हैं। पूरी मेरिट वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें कोइ गड़बड़ी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
- प्रो. तलत हुसैन नकवी,
प्राचार्य, शिया पीजी कॉलेज